-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Big Decision No Case Filed Miyan Tian Pakistani Know Whatcourt Said
Supreme Court: कोर्ट का बड़ा फैसला ‘मियां-तियां’ या ‘पाकिस्तानी’ कहने पर नहीं चलेगा केस, जानिए कोर्ट ने क्या कहा।
- Written By: सौरभ शर्मा
Top Court: किसी को 'मियां-तियां' या 'पाकिस्तानी' कहने मात्र से धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा नहीं चल सकता। यह आईपीसी की धारा 298 के अंतर्गत अपराध नहीं माना जा सकता।

देश का सर्वोच्च न्यायालय
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में झारखंड के एक मामले में आरोपी को राहत देते हुए स्पष्ट किया कि किसी को ‘मियां-तियां’ या ‘पाकिस्तानी’ कहने मात्र से धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा नहीं चल सकता। कोर्ट ने इसे असभ्य भाषा करार दिया, लेकिन कहा कि यह आईपीसी की धारा 298 के तहत अपराध की श्रेणी में नहीं आता। इस फैसले के बाद बहस शुरू हो गई है कि आखिर किन परिस्थितियों में किसी टिप्पणी को कानूनी कार्रवाई लायक माना जा सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने क्यों किया केस खारिज?
मामला 2020 का है, जब झारखंड के बोकारो में एक सरकारी मुस्लिम कर्मचारी ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि जब वह आरटीआई आवेदन का जवाब देने गए, तो एक व्यक्ति ने उनके धर्म को लेकर टिप्पणी की, उन्हें अपमानित किया और भड़काने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 (सरकारी काम में बाधा डालना), 504 (शांति भंग करने के उद्देश्य से अपमान) और 298 (धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के इरादे से कुछ कहना) के तहत मामला दर्ज किया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि इस मामले में न तो कोई बल प्रयोग हुआ और न ही शांति भंग करने जैसी कोई बात सामने आई।
सम्बंधित ख़बरें
भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से कहा- मुस्लिमों को नमाज के लिए वैकल्पिक जगह दें
Mannat Renovation Case:’मन्नत’ के रेनोवेशन का रास्ता साफ! सुप्रीम कोर्ट ने शाहरुख खान को दी बड़ी राहत
Lalu Yadav Bail: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को बड़ी राहत, देवघर चारा घोटाला में जमानत रहेगी बरकरार
तमिलनाडु में गोहत्या से हटा प्रतिबंध, मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम रोक; जानें क्या है मामला
झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को SC ने पलटा
लगभग 80 वर्षीय आरोपी को बोकारो की निचली अदालत और झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली थी। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने कहा कि ‘मियां-तियां’ या ‘पाकिस्तानी’ कहने को भले ही असभ्य कहा जाए, लेकिन यह आईपीसी की धारा 298 के अंतर्गत अपराध नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने साफ किया कि किसी भी मामले में धार्मिक भावना आहत करने का अपराध तभी बनता है, जब आरोप साबित करने योग्य गंभीर आधार हों।
देश की अन्य रोचक खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें।
फैसले के बाद क्या नए सवाल उठ रहे
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर किन परिस्थितियों में किसी बयान को कानूनी अपराध माना जाएगा। क्या केवल असभ्य भाषा का उपयोग किसी व्यक्ति को कानूनी रूप से दोषी ठहरा सकता है? यह फैसला भविष्य में ऐसे मामलों में एक मिसाल बन सकता है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अपमानजनक भाषा की सीमा को परिभाषित किया है, बल्कि यह भी स्पष्ट किया है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए कानूनी प्रावधानों का उपयोग सोच-समझकर किया जाना चाहिए।
Supreme court big decision no case filed miyan tian pakistani know whatcourt said
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार! बारिश पर ब्रेक लगने से बढ़ी गर्मी-उमस, काेंकण में येलो अलर्ट जारी
Jul 15, 2026 | 06:01 AMGoogle Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














