- Hindi News »
- India »
- Shubhanshu Shukla Will Return To Earth On July 15 Will Spend Seven Days In Rehab Center
15 जुलाई को धरती पर लौटेंगे शुभांशु शुक्ला, रिहैब सेंटर में गुजारेंगे सात दिन
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 15 जुलाई को धरती पर वापस लौट रहे हैं। नासा के अनुसार शुभांशु कैलिफोर्निया तट पर स्प्लैशडाउन करेंगे। उनको सात दिन रिहैब सेंटर में भी गुजारने होंगे।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

शुभांशु शुक्ला (फोटो: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिनों तक रहने के बाद पृथ्वी पर वापस लौट रहे हैं। एक्सिओम-4 मिशन में शुभांशु शुक्ला और तीन अंतरिक्ष यात्री कमांडर पैगी व्हिटसन, स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और टिबोर कापू शामिल हैं। शुभांशु शुक्ला 15 जुलाई को धरती पर लौटेंगे।
15 जुलाई को लौट रहे हैं कैप्टन शुभांशु
भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताने के बाद 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटेंगे। वो अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में स्प्लैशडाउन के जरिए वापसी करेंगे। नासा के अनुसार 14 जुलाई शाम 4 बजकर 35 मिनट पर वे ISS से रवाना हो जाएंगे और अगले दिन दोपहर में करीब 3 बजे पृथ्वी पर उतरेंगे। इस यात्रा के बाद उन्हें पृथ्वी के वातावरण के अनुकूल होने के लिए 7 दिन तक रिहैबिलिटेशन में रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें: 3 राज्यों में 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
सम्बंधित ख़बरें
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू आज 131 हस्तियों को करेंगी सम्मानित, 19 महिलाएं भी लिस्ट में शामिल
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
बद्रीनाथ में पहाड़ टूटता देख यात्रियों में मचा हड़कंप, कंचन गंगा में हुआ हिमस्खलन, क्यों खिसका ग्लेशियर?
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने के आदेश पर कर्मचारियों का छलका दर्द, बोले- इस उम्र में नौकरी कहां मिलेगी…?
ISRO ने जानकारी दी कि शुभांशु के लौटने के बाद उनको 7 दिनों के पुनर्वास कार्यक्रम से गुजरना होगा। ये सबकुछ उनको पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण शक्ति के अनुसार ढालने के लिए किया जाएगा। इन सात दिनों में इसरो के फ्लाइट सर्जन शुक्ला की शारीरिक और मानसिक स्थिति की निगरानी करेंगे। सात दिन बाद उनको छुट्टी मिल सकेगी।
स्वास्थ्य बेहतर और जोश हाई
शुभांशु शुक्ला की यात्रा एक्सिओम स्पेस द्वारा संचालित कमर्शियल मिशन एक्सिओम 4 (Axiom 4) का हिस्सा थी, जिसमें उनके साथ तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री- कमांडर पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू भी शामिल थे। ये सभी 26 जून को ISS पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें: ‘कुर्सी मिलना मुश्किल, तुरंत लपक लो’, CM पोस्ट के लिए खींचतान के बीच DK शिवकुमार
इसरो के अनुसार, शुक्ला का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है और उनका उत्साह उच्च स्तर पर है। वे अपने साथ 580 पाउंड से अधिक वैज्ञानिक सामग्री, नासा का तकनीकी उपकरण और 60 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोगों के आंकड़े पृथ्वी पर वापस ला रहे हैं।
60 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोगों के आंकड़े लाएगी टीम
अंतरिक्ष में शुक्ला ने कई वैज्ञानिक अध्ययनों में भाग लिया। उन्होंने माइक्रोएल्गी प्रयोग पर काम किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मस्तिष्क की गतिविधि, आंखों की गति और अंतरिक्ष में शरीर के प्रतिक्रिया व्यवहार से संबंधित परीक्षणों में हिस्सा लिया। इन अध्ययनों में अंतरिक्ष यात्रियों के मानसिक स्वास्थ्य, मस्तिष्क में रक्तप्रवाह और विकिरण के प्रभाव का टेस्ट किया गया।
Shubhanshu shukla will return to earth on july 15 will spend seven days in rehab center
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ननिहाल-ददिहाल जरूर जाएं बच्चे… गर्मी की छुट्टी के लिए अभिभावकों अपील, जानिए CM योगी ने क्यों दी ये सलाह
May 25, 2026 | 11:18 AMयूपी में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, अलीगढ़ और मथुरा में दो बड़ी मुठभेड़, दो बदमाश ढेर और तीन घायल
May 25, 2026 | 11:18 AMमध्य रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनों में लंबी वेटिंग, यात्रियों को नहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट
May 25, 2026 | 11:16 AMChandrapur: सिर्फ हॉर्न बजाने पर लिया हिंसक रूप, ट्रैवल्स बस में तोड़फोड़ कर आरोपी फरार
May 25, 2026 | 11:16 AMनासिक TCS विवाद में नया मोड़: महिला कर्मचारी उत्पीड़न केस में SIT का शिकंजा, MIM नगरसेवक मतीन पटेल को नोटिस
May 25, 2026 | 11:16 AMट्विशा शर्मा केस: सेकंड पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में लगेगा समय, सीन रिक्रिएशन की तैयारी में पुलिस
May 25, 2026 | 11:15 AMChand Mera Dil Collection Day 3: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, 10 करोड़ के क्लब में एंट्री
May 25, 2026 | 11:13 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM













