-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Karnataka Cm Post Dk Shivakumar Siddaramaiah Power Tussle
‘कुर्सी मिलना मुश्किल, तुरंत लपक लो’, CM पोस्ट के लिए खींचतान के बीच DK शिवकुमार
- Written By: सौरभ शर्मा
कर्नाटक में CM पोस्ट के लगातार चल रही खबरों के बीच डिप्टी सीएम DK शिवकुमार ने एक कार्यक्रम में मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि कुर्सी मिलना मुश्किल है अगर मिल जाए तो इस पर तुरंत बैठ जाओ।

बेंगलुरु एडवोकेट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिवकुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की सत्ता की चाबी किसके पास रहेगी, इसे लेकर फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार की एक टिप्पणी- “कुर्सी मिलना मुश्किल है, मिल जाए तो उस पर बैठना सीखिए” इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने यह बात एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मजाकिया लहजे में कही, लेकिन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके बीच चल रही खींचतान के बीच इसे गंभीर राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
शिवकुमार ने बेंगलुरु एडवोकेट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित केम्पेगौड़ा जयंती कार्यक्रम में यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि अवसर बार-बार नहीं मिलते और जब मिलें तो उनका उपयोग करना चाहिए। उनकी बातों पर कार्यक्रम में खूब ठहाके लगे, लेकिन यह भी स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर असहमति की चिंगारी अभी बुझी नहीं है। दिल्ली दौरे से लौटे शिवकुमार ने इस मुद्दे पर आगे कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
‘कुर्सी पर बैठना सीखो’ बयान से गरमाई राजनीति
हालांकि शिवकुमार ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, लेकिन राजनीतिक पंडित इसे सीधे तौर पर मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से जोड़कर देख रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि सिद्धारमैया ही फिलहाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे। बावजूद इसके, शिवकुमार की इस टिप्पणी ने कांग्रेस के भीतर गहराई से चल रही राजनीतिक रस्साकशी को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
कावेरी कंपनी की साइट पर बड़ा हादसा: खदान में 100 फीट ऊपर से गिरा विशाल पत्थर, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
पत्नी कमाती है तो गुजारा भत्ता क्यों? हाई कोर्ट ने रद्द किया ₹20,000 महीने देने का आदेश, जानें पूरा मामला
सिद्धारमैया ने खारिज की अटकलें, फिर भी उठे सवाल
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के हवाले से कहा कि पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि बेवजह की अटकलों से बचा जाए। साथ ही यह भी दोहराया कि वे और शिवकुमार अच्छे रिश्तों में हैं। लेकिन पिछले बयानों और हालिया टिप्पणी के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों नेताओं के बीच सत्ता संतुलन को लेकर अंदरखाने काफी कुछ चल रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘बड़ी कंपनी-बड़े लोग इनके हाथ में सब, दोष मरे हुए…’, प्लेन क्रैश रिपोर्ट पर झा
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में नेतृत्व को लेकर चल रही सुगबुगाहट अब खुले मंचों तक पहुंच चुकी है। शिवकुमार की टिप्पणी ने भले ही ठहाकों के बीच माहौल को हल्का किया हो, लेकिन इसके राजनीतिक मायने कहीं ज्यादा गहरे हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पार्टी नेतृत्व इन संकेतों को नजरअंदाज करेगा या फिर कोई नई रणनीति सामने लाएगा।
Karnataka cm post dk shivakumar siddaramaiah power tussle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














