- Hindi News »
- India »
- Shirtless Demonstration At Ai Summit Triggers Violent Clash Between Bjp And Congress In Mp
AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन का भूचाल…एमपी में भाजपा-कांग्रेस के बीच बवाल, सामने आया ‘खूनी पथराव’ का VIDEO
Madhya Pradesh News: दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सेमी-न्यूड प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को इंदौर में BJYM के कार्यकर्ताओं ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान...
- Written By: अभिषेक सिंह

इंदौर में BJYM और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पथराव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Congress-BJYM Stone Pelting:: दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सेमी-न्यूड प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। सेमी-न्यूड प्रदर्शन का विरोध करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ऑफिस की ओर मार्च किया।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर पत्थर भी बरसाए। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क के एक तरफ थे, जबकि BJYM कार्यकर्ता दूसरी तरफ थे। पुलिस ने उन्हें बैरिकेड किया और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
सामने आया पथराव का वीडियो
दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर पहले पत्थर फेंकने का आरोप लगा रही हैं, और दो पत्रकारों समेत कई लोग घायल हो गए। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है, और हालात को काबू में करने की कोशिशें चल रही हैं। इंदौर में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच इस खूनी पत्थरबाजी की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
सम्बंधित ख़बरें
दुनिया ने मानी मोदी की AI सोच, 86 देशों ने किया बड़ा ऐलान, भारत बनेगा AI का ग्लोबल हब?
AC पर कुंडली मारकर बैठा था 7 फीट लंबा इंडियन रैट स्नेक, रोंगटे खड़े कर देगा ‘मायानगरी’ का ये Video
पढ़े-लिखे होकर ऐसा आचरण…कोर्ट ने यूथ कांग्रेस नेताओं को पुलिस कस्टडी में भेजा, एआई समिट में किया था बवाल
AI युग में भारत की बड़ी छलांग: 2026 से शुरू होंगी 4 सेमीकंडक्टर फैक्ट्रियां, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
बहुत दिनों से अगर अपने पत्थरबाजों को नहीं देखा होगा तो ये देख लीजिए इंदौर के कांग्रेसियों को.. pattern एक दम same है इनका.. pic.twitter.com/v3vK4d0XCq — Sanyam Jain (@modivanibharat) February 21, 2026
कैसे हुई भाजयुमों-कांग्रेस की भिड़ंत?
बताया जा रहा है कि जब कांग्रेस नेताओं को यह जानकारी मिली कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस घेरने आ रहे हैं तो उन्होंने भी पूरी तैयारी कर ली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्षदों और दूसरे लोगों को तुरंत ऑफिस पहुंचने का निर्देश दिया गया था।
इंडिया AI इंपैक्ट समिट में क्या हुआ?
शुक्रवार को इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने AI इम्पैक्ट समिट में एक एग्जीबिशन हॉल में धावा बोल दिया और अमेरिका के साथ हुए ट्रेड एग्रीमेंट का विरोध किया, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। उन्हें पटियाला कोर्ट में पेश किया गया और पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, हिरासत में लिए गए वीरेंद्र सचदेवा समेत कई नेता
आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड
भाजपा ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में हुए विरोध प्रदर्शन को ‘देशद्रोही करार देते हुए आरोप लगाया कि “लश्कर-ए-राहुल के सैनिक” देश की इमेज खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी विरोध प्रदर्शन के लिए गिरफ्तार किए गए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोर्ट में पेशी के बाद पांच दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।
Shirtless demonstration at ai summit triggers violent clash between bjp and congress in mp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दुनिया ने मानी मोदी की AI सोच, 86 देशों ने किया बड़ा ऐलान, भारत बनेगा AI का ग्लोबल हब?
Feb 21, 2026 | 04:23 PMमौत और जिंदगी के बीच लटकी कार! धुले में निर्माणाधीन पुल की दरार में फंसी तेज रफ्तार गाड़ी
Feb 21, 2026 | 04:22 PMएक और तख्तापलट की अमेरिकी साजिश? इराक-सीरिया-वेनेजुएला के बाद ईरान की बारी, खामेनेई को खत्म कर पाएंगे ट्रंप?
Feb 21, 2026 | 04:22 PMराजस्थान की नई वोटर लिस्ट जारी… 31 लाख पुराने नाम कटे, जानें अपने जिले का हाल
Feb 21, 2026 | 04:13 PMIND W vs AUS W: स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स का अर्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 177 रनों का टारगेट
Feb 21, 2026 | 04:11 PMChandrapur News: नागभीड़ में ग्राम पंचायत चुनाव की आहट, प्रभाग रचना के आदेश जारी
Feb 21, 2026 | 04:06 PMक्या शादी के बाद औरत संग पति की जबरदस्ती…अपराध नहीं? ‘चिरैया’ ने उठाया बड़ा सवाल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Feb 21, 2026 | 04:04 PMवीडियो गैलरी

हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM













