-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Sheikh Hasina December Return Bangladesh Big Statement
Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Sheikh Hasina Return Bangladesh: पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि वह दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी। गिरफ्तारी, जेल या फांसी का सामना करना पड़े, फिर भी वह अपने देश और लोगों के बीच वापस जाएंगी।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना,(सोर्स-सोशल मीडिया)
Sheikh Hasina December Return Bangladesh: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक बार फिर अपने देश लौटने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएफपी (APF) को दिए ईमेल इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह इस साल दिसंबर तक हर हाल में अपने देश बांग्लादेश लौटेंगी, चाहे उन्हें गिरफ्तार किया जाए, जेल भेजा जाए या फांसी का सामना करना पड़े। अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद सत्ता छोड़कर भारत आईं शेख हसीना फिलहाल दिल्ली में निर्वासन का जीवन बिता रही हैं।
बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) ने 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में उन्हें दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई है। इसके बावजूद हसीना का कहना है कि वह अपने लोगों की पुकार पर वापस लौटेंगी और अदालत का सामना करेंगी। इससे पहले रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में भी उन्होंने दिसंबर तक बांग्लादेश लौटने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि यदि मृत्यु भी आए तो वह अपनी मातृभूमि पर आए, जहां उनके माता-पिता दफन हैं। हसीना के इस बयान के बाद बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर भुचाल आ गया है।
मौत की सजा के बावजूद वापसी का ऐलान
बता दें कि इससे पहले रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में भी उन्होंने दिसंबर तक देश लौटने और अदालत का सामना करने की बात कही थी, ताकि वह अपने उन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी हो सकें जिनका दमन किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Ex Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में अब मिलेगी चिकन बिरयानी? मिड-डे मील को लेकर सरकार का बड़ा प्लान
भारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Japan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
मेरी मौत मेरे देश में हो- शेख हसीना
शेख हसीना ने आगे कहा था कि “मैं चाहती हूं कि अगर मौत आए तो मेरी अपनी धरती पर आए, जिस स्थान पर मेरे माता-पिता दफन हैं और जहां उनका खून बहा था।” उनके पिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान 1975 में एक सैन्य विद्रोह में मारे गए थे। जिसके बाद सैनिकों की एक टुकड़ी ने राष्ट्रपति आवास के अंदर घुसकर शेख मुजीबुर रहमान के साथ उनकी पत्नी और बेटों की भी निर्मम हत्या कर दी थी। इस हमले में शेख मुजीब की केवल दो बेटियां, शेख हसीना और शेख रेहाना ही जिंदा बची थीं, क्योंकि वे बांग्लादेश से बाहर थीं।
गिरफ्तारी और फांसी से नहीं डर
दरअसल शेख हसीना को बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) द्वारा उन्हें 2024 के छात्र आंदोलन को दबाने के लिए मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। इसके बावजूद उनका कहना है कि उन्हें अपने भाग्य की पूरी जानकारी है और चाहे उनकी हत्या हो जाए, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए या जेल में डाल दिया जाए, वह फिर भी वापस जाएंगी क्योंकि उनके लोग उन्हें बुला रहे हैं।
साल 2024 में भारत आकर लिया था शरण
अगस्त 2024 में हुए छात्र आंदोलन और सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद 5 अगस्त 2024 को उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और देश छोड़कर भारत आ गईं थीं। तब से वह दिल्ली में स्वनिर्वासन में रह रही हैं।
ये भी पढ़ें- PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
दिसंबर तक वापसी का संकल्प
इससे पहले रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में भी उन्होंने दिसंबर तक देश लौटने और अदालत का सामना करने की बात कही थी, ताकि वह अपने उन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी हो सकें जिनका दमन किया जा रहा है।
Sheikh hasina december return bangladesh big statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PM‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
Jul 29, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














