- Hindi News »
- India »
- Sambit Patracounterattack On Mallikarjun Kharge Statement About Mahakumbh
‘इटली के स्विमिंग पूल में डुबकी लगाएं राहुल गांधी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर संबित पात्रा का पलटवार
मल्लिकार्जुन खरगे पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि महाकुंभ करोड़ों वर्षों से आस्था का प्रतीक है। पूरे विश्व में भक्ति का भाव है। वहीं एक राजनीतिक पार्टी इसका मज़ाक बना रही है।
- Written By: मनोज आर्या

मल्लिकार्जुन खरगे और संबित पात्रा
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 का आगाज हो चुका है। देश और विदेश के कोने-कोने से लोग महाकुंभ में पहुंच रहे हैं और संगम में डुबकी लगा रहे हैं। इससे पहले रविवार, 26 जनवरी को सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी संगम में आस्था की डुबकी लगाई थी। हालांकि, अब महाकुंभ को लेकर सियासत भी जमकर हो रही है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाकुंभ को लेकर बड़ा बयान दिया है। खड़गे ने जोर देकर बोल दिया है कि बीजेपी नेता जो कुंभ में डुबकी लगा रहे हैं, इससे कोई गरीबी दूर नहीं होने वाली है। उनका यह बयान चर्चा का विषय बन चुका है और इस पर विवाद भी हो रहा है। अब बड़ी बात यह है कि अभी तक किसी बड़े कांग्रेस नेता ने प्रयागराज जाकर संगम स्नान नहीं किया है, बीजेपी इसे लेकर वार भी कर रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी नेताओं में गंगा स्नान की होड़ लगी है, लेकिन इससे कोई गरीबी दूर नहीं होने वाली है। कांग्रेस कभी भी धर्म के नाम पर शोषण को बर्दाश्त नहीं करने वाली है। अब खड़गे इस बयान पर विवाद तेज हो गया है, माना जा रहा है कि बीजेपी इसे बड़ा मुद्दा बना सकती है। अब जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी के तमाम बड़े नेता इस समय प्रयागराज जा आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
संबित पात्रा का कांग्रेस पर पलटवार
मल्लिकार्जुन खरगे पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “महाकुंभ करोड़ों वर्षों से आस्था का प्रतीक है। पूरे विश्व में भक्ति का भाव है। वहीं एक राजनीतिक पार्टी इसका मज़ाक बना रही है। आज खरगे जी ने जो कहा उससे बहुत तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि क्या डुबकी लगाने से गरीबी दूर हो जाएगी? मैं चैलेंज करता हूं खरगे जी, राहुल जी, प्रियंका जी को कि वो किसी और धर्म के आस्था को लेकर वो ऐसा कह सकते हैं? हज़ारों लोग हज करने जाते है हम सम्मान करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
तमिलनाडु BJP में बदलाव के संकेत, शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे नैनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
स्विमिंग पूल में डुबकी लगाएं राहुल गांधी
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि इस तरह का बयान शर्मनाक है। खरगे जी ने पहली बार सनातन के खिलाफ नहीं कहा है। इन्होंने पहले भी कहा था कि हम सरकार में आए तो सनातन ख़त्म कर देंगे। राहुल जी आप इटली जाइए और खूब डुबकी लगाइए स्विमिंग पूल में लेकिन मां गंगा पर ऐसी टिप्पणी मत करिए। हमारे लिए गंगा मात्र नदी नहीं गंगा मां है। एक तरफ ऐसे लोग हैं जो आस्था को जीवित रखते हैं और दूसरी तरफ ऐसे लोग है जो मज़ाक बनाते हैं। आज खरगे जी राहुल जी और प्रियंका जी को पूरे देश से इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए।
Sambit patracounterattack on mallikarjun kharge statement about mahakumbh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
May 23, 2026 | 08:57 PMBhanu Saptami 2026: पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर कर लें ये अचूक उपाय, करियर मिलेगी कामयाबी
May 23, 2026 | 08:53 PM₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
May 23, 2026 | 08:45 PMU23 Asian Wrestling Championships में भारत की शानदार शुरुआत, फाइनल में पहुंचे सागर और सूरज
May 23, 2026 | 08:33 PMडिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
May 23, 2026 | 08:20 PMकौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास
May 23, 2026 | 08:15 PMअमरावती में गर्मियों में आग की 200 से अधिक घटनाएं: अग्निशमन विभाग की कमी
May 23, 2026 | 07:57 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














