'INDI गठबंधन नहीं, यह रालवपिंडी गठबंधन है', कांग्रेस के 'गायब' वाले पोस्टर वार पर संबित पात्रा का पलटवार

कांग्रेस अपना 'गायब' वाला पोस्टर डिलीट करके घिर गई है। भाजपा सांसद ने कांग्रेस के पोस्टर वार पर पलटवार करते हुए कहा कि यह इंडी गठबंधन नहीं बल्कि रावलपिंडी गठबंधन है। राहुल गांधी व कांग्रेस नेता पाकिस्तान के हीरो हैं।
'INDI गठबंधन नहीं, यह रालवपिंडी गठबंधन है', कांग्रेस के 'गायब' वाले पोस्टर वार पर संबित पात्रा का पलटवार
संबित पात्रा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्लीः पहलगाम हमले को लेकर मोदी सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से पीएम नरेंद्र नदारद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े शर्म की बात है कि प्रधानमंत्री ही सर्वदलीय बैठक से गायब हैं। इसके बाद कांग्रेस ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया, जिसमें बिना सिर के प्रधानमंत्री को दिखाया गया। इसके बाद सियासी बवाल शुरू हो गया।

अब भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस की 'गायब' वाली पोस्ट पर पलटवार करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन नहीं, पिंडी गठबंधन कहेंगे। राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस पार्टी के नेता पाकिस्तान के हीरो हैं।

'इंडी नहीं यह रावलपिंडी गठबंधन है'

एएनआई से बात करते हुए पात्रा ने कहा कि यह "इंडी गठबंधन नहीं है, यह रावलपिंडी गठबंधन है। आज से हम उन्हें इंडी गठबंधन नहीं कहेंगे। हम उन्हें 'पिंडी' गठबंधन कहने जा रहे हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता पाकिस्तानी मीडिया के हीरो हैं। मुझे लगता है कि वह दिन दूर नहीं जब इस 'पिंडी' गठबंधन के लोग पाकिस्तान में चुनाव लड़ेंगे" इस बीच भाजपा पार्टी से कड़ी आलोचना का सामना करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अब अपने विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए "गायब" (लापता) शब्द वाला एक बिना सिर वाला पोस्टर शेयर किया था।

राष्ट्र विरोधी चरित्र को नहीं छिपा सकती कांग्रेसः प्रदीप भंडारी

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि कांग्रेस ने भारत के लोगों के दबाव के कारण अपने "सर तन से जुदा" इमेजरी ट्वीट को हटा दिया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत के लोगों के दबाव में कांग्रेस पार्टी ने अपने 'सर तन से जुदा' इमेजरी ट्वीट को हटा दिया! इससे कांग्रेस के राष्ट्र विरोधी और पाकिस्तान समर्थक चरित्र को नहीं छिपाया जा सकेगा!"

देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिशः गौरव भाटिया

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी कांग्रेस की तीखी आलोचना की थी और उस पर पाकिस्तान को गलत संदेश भेजने का आरोप लगाया था। भाटिया ने कहा, "वे पाकिस्तान को संकेत दे रहे हैं कि इस आतंकवादी हमले में कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के साथ खड़ी है, न कि अपने देश के साथ। यह कांग्रेस पार्टी की कोई मासूम पोस्ट नहीं है। यह हमारे देश की अखंडता को कमजोर करने और देश के प्रधानमंत्री को निशाना बनाने की एक भयावह, जहरीली साजिश है।"

Navbharat Live
navbharatlive.com