- Hindi News »
- India »
- S Jaishankar Calls Hanuman And Krishna Greatest Diplomats Vibhishana Quote Pune Speech
‘विभीषण भला आदमी, बस कंपनी गलत थी’, जयशंकर ने हनुमान को क्यों बताया दुनिया का सबसे बड़ा डिप्लोमेट
- Written By: सौरभ शर्मा
विदेश मंत्री S Jaishankar के हिसाब से सबसे महान डिप्लोमैट कौन थे, तो उन्होंने इस पर भगवान कृष्ण और हनुमान को बताया। क्योंकि एक महाभारत के तो दूसरे रामायण के महान डिप्लोमैट हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर (फोटो- सोशल मीडिया)
S Jaishankar News: विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने बेबाक बयानों और तर्कों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने पौराणिक कथाओं का ऐसा उदाहरण दिया कि हर कोई उनका मुरीद हो गया। शनिवार को पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भगवान कृष्ण और हनुमान जी को दुनिया का सबसे महान राजनयिक यानी डिप्लोमेट करार दिया। रामायण की कूटनीति समझाते हुए उन्होंने विभीषण पर एक दिलचस्प टिप्पणी की। जयशंकर ने कहा कि विभीषण एक भले आदमी थे, लेकिन गलत कंपनी में फंस गए थे। हनुमान जी ने ही उनकी प्रतिभा को पहचाना था।
जयशंकर ने कहा कि हम अक्सर महाभारत को केवल शक्ति और पारिवारिक संघर्ष के नजरिए से देखते हैं, लेकिन रामायण की जटिल रणनीतियों और गेम प्लान पर गौर नहीं करते। उन्होंने बताया कि हनुमान जी लंका सिर्फ गए नहीं थे, बल्कि वहां इंटेलिजेंस जुटाने में भी सफल रहे। उन्होंने माता सीता का मनोबल बढ़ाया और विभीषण जैसे व्यक्ति को भगवान राम के पक्ष में लाने का काम किया। विदेश मंत्री का मानना है कि अगर हम अपनी ऐसी महान सांस्कृतिक विरासतों और रणनीतिक कौशल को दुनिया के सामने पेश नहीं करेंगे, तो यह हमारी संस्कृति के साथ बहुत बड़ा अन्याय होगा।
भारत पर अब कोई नहीं थोप सकता अपनी मर्जी
पुणे के सिम्बायोसिस इंटरनेशनल के दीक्षांत समारोह में जयशंकर ने भारत की बदलती वैश्विक छवि पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत को पहले से कहीं ज्यादा गंभीरता और सकारात्मक नजरिए से देखती है। अब वैश्विक राजनीति में शक्ति के कई केंद्र बन चुके हैं, इसलिए कोई भी देश चाहे वह कितना भी ताकतवर क्यों न हो, वह अपनी मर्जी भारत पर नहीं थोप सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भारतीयों की पहचान मेहनती, टेक्नोलॉजी में माहिर और परिवार को साथ लेकर चलने वाले लोगों के रूप में होती है, जिससे हमारा नेशनल ब्रांड मजबूत हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल-डीजल पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से ATF पर लगेगा नया निर्यात शुल्क, आपकी जेब पर क्या होगा असर?
Explainer: सुप्रीम कोर्ट का फैसला या रणनीतिक वजह, यूपी में क्यों टला पंचायत चुनाव? कौन सा खेल खेल रही सरकार
PM Modi Mann Ki Baat: आज सुबह 11 बजे PM मोदी करेंगे ‘मन की बात’, 134वें एपिसोड को करेंगे संबोधित
फेवरेट टीम ने जीत मैच..तो सड़को पर उतरे हजारों फैंस और जश्न में फूंक दिया पूरा शहर, सामने आए डराने वाले VIDEO
यह भी पढ़ें: ‘बेटी को बुलाकर मनाइए…’, हिजाब विवाद में कूदे दुनिया के सबसे बड़े शिया धर्मगुरु; नीतीश को दी नसीहत
पश्चिमी देशों में ठहराव, भारत में रफ्तार
विदेश मंत्री ने अर्थव्यवस्था और रोजगार पर बात करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में भारत में उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या दोगुनी हो गई है। हमें आगे बढ़ने के लिए सिर्फ डॉक्टर-इंजीनियर ही नहीं, बल्कि शिक्षकों, कलाकारों और शोधकर्ताओं की भी उतनी ही जरूरत है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि वैश्वीकरण के दौर में जहां पश्चिमी दुनिया को लगता है कि वे ठहराव का शिकार हो गए हैं, वहीं भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। आज भारत पूरी दुनिया से आत्मविश्वास और क्षमता के साथ संपर्क साध रहा है और अपनी शर्तों पर आगे बढ़ रहा है।
S jaishankar calls hanuman and krishna greatest diplomats vibhishana quote pune speech
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में खौफनाक हुआ मई का महीना: 28 दिन में 14 मर्डर; पिछले साढ़े 3 साल का टूटा रिकॉर्ड
May 31, 2026 | 12:39 PMक्या एसी को18 डिग्री सेल्सियस पर चलाने से मिलती है सबसे ज्यादा ठंडक? जानिए सच
May 31, 2026 | 12:32 PMसिकुड़ते जंगल, आबादी में तेंदुए: नागपुर में बढ़ता मानव-वन्यजीव संघर्ष बना गंभीर चुनौती, सटीक आंकड़ों का अभाव
May 31, 2026 | 12:30 PMBad Luck plants: इन पौधों की पूजा तो होती है, लेकिन घर में लगाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानें वजह
May 31, 2026 | 12:30 PMMassachusetts Meteor: अमेरिका के मैसाचुसेट्स में गिरा विशाल उल्कापिंड, तेज धमाके से कांप उठी कई इमारतें
May 31, 2026 | 12:27 PMठाणे में सेल्फ जनगणना को नहीं मिला अपेक्षित रिस्पॉन्स, सिर्फ 1.10 लाख लोगों ने भरी ऑनलाइन जानकारी
May 31, 2026 | 12:25 PMनाग नदी चौड़ीकरण अधूरा, बारिश से पहले नदी सफाई के दावों की खुली पोल; नागपुर में कई हिस्से बदहाल
May 31, 2026 | 12:19 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














