- Hindi News »
- India »
- Retired Lt Gen Anil Chauhan To Be Next Chief Of Defense Staff
अगले CDS होंगे लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
दिसंबर में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी की तमिलनाडु में एक सैन्य हेलिकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी।
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) (Lt Gen Anil Chauhan) को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (Chief of Defense Staff) के रूप में नियुक्त किया। जो भारत सरकार सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। इस बात की जानकारी रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने दी।
रक्षा मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, अनिल चौहान देश के डीजीएमएओ, सेना की पूर्वी कमान के कमांडर रह चुके हैं। इन दिनों वे नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरियट में मिलिट्री एडवाइजर के पद पर तैनात थे। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने लगभग 40 वर्षों से अधिक के करियर में कई कमांड, स्टाफ और सहायक नियुक्तियां की थीं और उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव है। जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) की मौत के बाद से सीडीएस का सैन्य पद खाली था।
Govt of India appoints Lt General Anil Chauhan (Retired) as the next Chief of Defence Staff (CDS) who will also function as Secretary to Government of India, Department of Military Affairs: MoD pic.twitter.com/Ohg156uwTx — ANI (@ANI) September 28, 2022
हादसे में हुई थी जनरल बिपिन रावत की मृत्यु
पिछले साल दिसंबर में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी की तमिलनाडु में एक सैन्य हेलिकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी। इस हादसे में कुल 13 लोग मारे गए थे।वहीं, इस हादसे में बचे वायु सेना के कैप्टन की बाद में जलने से मृत्यु हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
पहली बार ब्रिटेन पहुंचे भारतीय सीडीएस! जनरल अनिल चौहान की सर रिचर्ड नाइटन से हुई मुलाकात, जानें इसके मायने?
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने इतना मारा…पाकिस्तान को बदलना पड़ा संविधान, CDS अनिल चौहान ने खोल दी पोल
‘जंग में सिर्फ जीत मायने…यहां कोई सिल्वर मेडल नहीं’, दिल्ली धमाके के बीच CDS अनिल चौहान का बयान
CDS जनरल अनिल चौहान का बढ़ गया गया कार्यकाल, जानिए कब तक संभालेंगे पद
गौरतलब है कि, जनरल बिपिन रावत () ने जनवरी 2020 में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला था। यह पद तीन सेवाओं- (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) को एकीकृत करने के लिए बनाया गया था। पता हो कि, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का स्थायी अध्यक्ष होता है। साथ ही राजनीतिक नेतृत्व को निष्पक्ष सलाह देने के अलावा रक्षा मंत्री का मुख्य सैन्य सलाहकार भी होता है।
Retired lt gen anil chauhan to be next chief of defense staff
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
May 23, 2026 | 03:15 AMAaj Ka Rashifal 23 May 2026: मेष और मीन राशि वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान, मकर और कुंभ राशि वाले रहें सावधान
May 23, 2026 | 12:06 AMअमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
May 22, 2026 | 11:04 PMधरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PMमेट्रो आई, टैक्सी भी दौड़ी…अब रिक्शा यूनियनों में बढ़ी बेचैनी! काशीगांव मेट्रो स्टेशन पर भीड़ से ट्रैफिक जाम
May 22, 2026 | 10:59 PMट्विशा शर्मा केस: समर्थ सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वकालत लाइसेंस हुआ सस्पेंड; प्रैक्टिस पर लगी रोक
May 22, 2026 | 10:55 PMक्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
May 22, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM














