-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rajnath Singh Big Statement Pakistan Involved In Terror Funding Imf Help Also Under Question
आतंकी फंडिंग में जुटा पाकिस्तान? IMF की मदद भी सवालों के घेरे में, राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
भुज एयरफोर्स स्टेशन पर वायु सैनिकों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान द्वारा फिर से आतंकी ढांचे को खड़ा करने के प्रयासों पर गंभीर चिंता जताई। IMF से मांग की कि पाकिस्तान को मिलने वाली राशि पर विचार किया जाए।

राजनाथ सिंह, फोटो - सोशल मीडिया
भुज : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार, 16 मई को पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने नागरिकों से वसूले गए टैक्स का 14 करोड़ रुपये जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को देने वाला है, जो कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकी है।
भुज एयरफोर्स स्टेशन पर वायु सैनिकों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान द्वारा फिर से आतंकी ढांचे को खड़ा करने के प्रयासों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मांग की कि पाकिस्तान को मिलने वाली एक अरब डॉलर की सहायता राशि पर पुनर्विचार किया जाए।
राजनाथ सिंह ने साफ तौर पर कहा, “पाकिस्तान अपने नागरिकों से टैक्स लेकर 14 करोड़ रुपये मसूद अजहर को देने जा रहा है। यही नहीं, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को दोबारा बनाने के लिए मुरिदके और बहावलपुर में आर्थिक सहायता भी घोषित की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
POK में JAAC नेतृत्व पर खतरा! मार्च से पहले बढ़ा तनाव, आसिम मुनीर ने आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का दिया निर्देश
अब बंदूक ही नहीं, AI और आधुनिक तकनीक से लैस हो रहे पाकिस्तानी आतंकी, खुफिया रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!
PoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
‘वर्दी उतारकर चुनाव लड़ें’… पाक नेता की सेना को खुली चुनौती, 8 तस्वीरों में जानें पूरे विवाद की कहानी
IMF भी सवालों के घेरे में
उन्होंने IMF की सहायता राशि पर सवाल उठाते हुए कहा कि IMF की ये फंडिंग आतंकवाद को पोषित करने वाली अप्रत्यक्ष फंडिंग के बराबर है। भारत IMF का एक योगदानकर्ता है और हमारा पैसा पाकिस्तान में आतंकवाद फैलाने के लिए नहीं जाना चाहिए।
राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सख्त शब्दों में कहा कि भारत ने संघर्षविराम के माध्यम से उसे प्रोबेशन पर रखा है, यानी कि अब हर हरकत पर पैनी निगरानी होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर पाकिस्तान का व्यवहार सुधरा, तो ठीक… नहीं तो सबसे कठोर सजा दी जाएगी।
ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, और जरूरत पड़ने पर भारत दुश्मनों को पूरा पिक्चर दिखाएगा। अभी तो सिर्फ ट्रेलर दिखाया गया है। यदि आवश्यकता हुई, तो पूरी पिक्चर भी दिखाई जाएगी। आतंकवाद पर हमला करना और उसका खात्मा करना अब न्यू इंडिया का न्यू नॉर्मल है।
ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ ट्रेलर था… असली पिक्चर अभी बाकी है, राजनाथ सिंह के बयान से थर्राया पाकिस्तान
IAF की 23 मिनट की कार्रवाई से गूंज उठा विश्व
रक्षा मंत्री ने भारतीय वायु सेना (IAF) की भूमिका की तारीफ करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में वायुसेना की तेज और निर्णायक कार्रवाई ने न केवल पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को खत्म किया, बल्कि पूरी दुनिया में भारत की सैन्य क्षमता का लोहा मनवाया। जब मिसाइलें दुश्मन के इलाके में गिरीं, तो पूरी दुनिया ने भारत की वीरता और शक्ति की गूंज सुनी।
Rajnath singh big statement pakistan involved in terror funding imf help also under question
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के तलाक पर माधुरी ग्रोवर का बड़ा खुलासा, बोलीं- सच सिर्फ वही दोनों जानते हैं
Jul 15, 2026 | 09:00 PMहरतालिका तीज 2026: साल में सिर्फ एक बार आता है ये दुर्लभ संयोग! जानिए कब रखें व्रत और क्यों है इस बार इतना खास
Jul 15, 2026 | 09:00 PM‘आरोप लगाने वालों के मुंह पर करारा तमाचा…’ फर्जी जाति प्रमाण पत्र में मिली क्लीन चिट पर बोली प्रतिमा बागरी
Jul 15, 2026 | 09:00 PMसागर: देवरी नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रिट अपील खारिज
Jul 15, 2026 | 08:41 PMBihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AI सेंटर समेत 25 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
Jul 15, 2026 | 08:37 PMपटरी पर लौटी रफ्तार! दक्षिण-पूर्व घाट पर फिर दौड़ेगी डेक्कन क्वीन और इंटरसिटी एक्सप्रेस, देखें रेलवे का अपडेट
Jul 15, 2026 | 08:36 PMनिक जोनस ने खोला राज, भाई केविन की वजह से हुई प्रियंका चोपड़ा से पहली बातचीत, वायरल हुआ पहला मैसेज
Jul 15, 2026 | 08:36 PMवीडियो गैलरी

ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM














