ईडी की सख्त कार्रवाई, अनिल अंबानी का ‘एबोड’ 3,716 करोड़ में अस्थायी रूप से अटैच

Enforcement Directorate ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में अनिल अंबानी की मुंबई के पाली हिल स्थित 17 मंजिला आलीशान इमारत ‘एबोड’ को अस्थायी रूप से अटैच किया है।
अनिल अंबानी (pic credit; social media)
अनिल अंबानी (pic credit; social media)
Published on: 
Updated on: 

ED Action On Anil Ambani property: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आलीशान आवास ‘एबोड’ को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है।

यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में की गई है। ईडी द्वारा अटैच की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई गई है।

मुंबई के पाली हिल क्षेत्र में स्थित 17 मंजिला यह इमारत लगभग 66 मीटर ऊंची है। जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अस्थायी अटैचमेंट आदेश जारी किया है।

कुल कुर्की 15,700 करोड़ रुपये तक पहुंची

अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई के साथ ही मामले में अब तक कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 15,700 करोड़ रुपये हो गया है। ईडी का कहना है कि यह कदम कथित कर्ज हेराफेरी और वित्तीय अनियमितताओं की व्यापक जांच का हिस्सा है।

दूसरी बार पूछताछ की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में अनिल अंबानी से दूसरी बार पूछताछ की तैयारी की जा रही है। अगस्त 2025 में वे पहली बार ईडी के सामने पेश हुए थे, जहां पीएमएलए के तहत उनका बयान दर्ज किया गया था।

जांच जारी, आगे और कार्रवाई संभव

ईडी की यह कार्रवाई देश के बड़े कॉरपोरेट मामलों में चल रही जांच के क्रम में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि आगे भी अन्य संबंधित संपत्तियों पर कार्रवाई की जा सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com