-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pakistan On Rajnath Singh Statement Says Dragging Iaea Is Sign Of Ignorance Know Entire Matter
राजनाथ सिंह के बयान पर भड़का पाकिस्तान, कहा- IAEA को घसीटना अज्ञानता की निशानी, जानें पूरा मामला
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
राजनाथ सिंह के इस बयान ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु नीति को लेकर बहस छेड़ दी है। जहां भारत ने पाकिस्तान की परमाणु नीति पर सवाल उठाए हैं, वहीं पाकिस्तान ने इसे भारत की हीन भावना और डर करार दिया है।

पाकिस्तान पीएम, फोटो - सोशल मीडिया
इस्लामाबाद : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान पर पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की निगरानी के लिए अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को जिम्मेदारी सौंपने की बात कही थी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस पर बयान जारी कर कहा कि ये बयान IAEA की जिम्मेदारी और दायरे को लेकर गंभीर अज्ञानता को दर्शाता है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा, “हम भारत के रक्षा मंत्री के गैरजिम्मेदाराना बयान की कड़ी निंदा करते हैं। यह बयान पाकिस्तान की रक्षा और परमाणु प्रतिरोधक क्षमता के प्रति भारत की हताशा और हीन भावना को दर्शाता है। भारत खुद ‘न्यूक्लियर ब्लैकमेल’ के जाल में फंसा हुआ है, जबकि पाकिस्तान की पारंपरिक सैन्य क्षमता भारत को रोकने के लिए पर्याप्त है।” विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह सुरक्षित, जिम्मेदार और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार संचालित करता है।
राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
राजनाथ सिंह गुरुवार, 15 मई को ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे। उन्होंने श्रीनगर के बडामी बाग कैंटोनमेंट में सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया ने देखा है कि पाकिस्तान ने भारत को कितनी गैरजिम्मेदारी से परमाणु हमले की धमकी दी है। मैं आज श्रीनगर की धरती से सवाल उठाता हूं कि क्या ऐसे गैरजिम्मेदार और दुष्ट देश के हाथों में परमाणु हथियार सुरक्षित हैं? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को IAEA की निगरानी में दिया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
BRICS NSA Meeting: दिल्ली में अजीत डोभाल ने अमेरिका-ईरान डील का किया स्वागत, बोले- उम्मीद है सफल होगा
जेडी वेंस के पाकिस्तान से प्यार वाले बयान पर भड़के अमेरिकी सांसद, कहा- लादेन को छिपाने वाले पर कैसा भरोसा
Mahrang Baloch: पाकिस्तान में ‘बलूचिस्तान की शेरनी’ महरंग बलोच को उम्रकैद की सजा, मचा भारी बवाल
फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय सेना की रणनीति की तारीफ करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता आतंकवाद के खिलाफ हमारी ताकत को दर्शाती है। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर की जनता को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने आतंक और पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया।
IAEA की प्रतिक्रिया
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने इस मसले पर अब तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है। हालांकि, एजेंसी ने भारतीय समाचार एजेंसी ANI को बताया कि पाकिस्तान के किसी भी परमाणु संयंत्र से कोई रेडिएशन लीक या रिसाव नहीं हुआ है।
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि IAEA एक वैश्विक संस्था है जो परमाणु विज्ञान और तकनीक के सुरक्षित, सुरक्षित और शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देती है। इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक परमाणु सुरक्षा बनाए रखना और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों में योगदान देना है।
Pakistan on rajnath singh statement says dragging iaea is sign of ignorance know entire matter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BRICS NSA Meeting: दिल्ली में अजीत डोभाल ने अमेरिका-ईरान डील का किया स्वागत, बोले- उम्मीद है सफल होगा
Jun 23, 2026 | 01:36 PMपुणे के भवानी पेठ में पालकी विठोबा मंदिर परिसर का होगा विस्तार, मनपा ने शुरू किया अतिक्रमण हटाने का काम
Jun 23, 2026 | 01:36 PMभोपाल एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों की हड़ताल टली, वीवीआईपी मूवमेंट के चलते प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
Jun 23, 2026 | 01:32 PMLord Shiva Tattoo Design: शिव भक्तों के लिए बेस्ट हैं भगवान शिव से जुड़े ये 6 शानदार टैटू डिजाइन
Jun 23, 2026 | 01:31 PMठाणे में 8 गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची जारी, अभिभावकों को एडमिशन से पहले सावधानी बरतने की सलाह
Jun 23, 2026 | 01:27 PMअयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जांच पूरी, SIT ने योगी सरकार को सौंपी रिपोर्ट, FIR की बड़ी सिफारिश!
Jun 23, 2026 | 01:21 PMपुणे FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे की सख्ती का बड़ा असर, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए उमड़े 9 हजार खाद्य कारोबार
Jun 23, 2026 | 01:19 PMवीडियो गैलरी

फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM
21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:27 PM
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:16 PM
धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM












