-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rajasthan Gurjar Reservation Protest Delhi Mumbai Rail Route Blocked
गुर्जर आंदोलन की फिर सुलगी आग…महापंचायत के बाद ट्रेन रोकी, पटरियां उखाड़ीं, देखें बवाल का VIDEO
- Written By: अर्पित शुक्ला
भरतपुर के पीलूपुरा में गुर्जर महापंचायत के बाद युवाओं ने दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बाधित किया। कोटा-मथुरा पैसेंजर ट्रेन को रोका गया। सरकार के फैसले से असंतुष्ट युवाओं ने विरोध जताया।

गुर्जर आंदोलन की फिर सुलगी आग...महापंचायत के बाद ट्रेन रोकी, पटरियां उखाड़ीं, देखें बवाल का VIDEO
जयपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले में रविवार को गुर्जर समाज की ‘महापंचायत’ खत्म होने के कुछ घंटों बाद समुदाय के लोगों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया और यात्री ट्रेन तक को रोक दिया। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की। अधिकारियों ने बताया कि बयाना के पीलूपुरा इलाके में कारबारी शहीद स्मारक पर आयोजित महापंचायत समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में लोग रेल पटरी पर आ गए और वहां से गुजरने वाली एक यात्री ट्रेन को रोक दिया।
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने आरक्षण से संबंधित मुद्दों समेत कई मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए इस महापंचायत का आयोजन किया था। संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने महापंचायत के दौरान इन मांगों को लेकर राज्य सरकार की तरफ से एक मसौदा जवाब समुदाय के सामने पढ़ा। समुदाय की मंजूरी के साथ महापंचायत को वापस ले लिया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने रोकी रेल
हालांकि, बाद में समुदाय के सदस्यों ने ट्रेन संख्या 54794 को रोक दिया, जिससे बाकी ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई और दिल्ली-मुंबई रूट बंद हो गया। इससे पहले, समुदाय ने सरकार को रविवार दोपहर तक जवाब देने का वक्त दिया था। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुर्जर नेताओं से आंदोलन से बचने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन, जब सरकार बिना किसी महापंचायत और आंदोलन के बातचीत करने के लिए तैयार है तो महापंचायत क्यों करना?
सम्बंधित ख़बरें
ताहिर हुसैन को दी जाए फांसी…दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कोर्ट में रखी मांग, कहा- कसाई बन गए थे आरोपी
बर्लिन प्राइड हमला: वैन से भीड़ को रौंदने वाला अब्दुल बल्लूट एनकाउंटर में ढेर, IS से जुड़े थे तार!
High Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
Gen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
गुर्जर समाज ने भरतपुर,पीलूपुरा में रोकी ट्रेन
पटरियां उखाड़ी…… गुर्जर महापंचायत और सरकार के बीच हुए समझौते के बाद रोकी ट्रेन #gurjarcommunity #GurjarAndolan #rajasthan #RajasthanNews #bharatpur pic.twitter.com/zCWFxiglX1 — Mahesh Kumawat (@MaheshKumawt) June 8, 2025
उन्होंने व्यक्तिगत रूप से विजय बैंसला से भी अपील की। बेढ़म ने आगे कहा कि बैंसला भाजपा के सक्रिय नेता हैं और पार्टी नेताओं के साथ उनके करीबी संबंध भी हैं। मंत्री ने कहा कि उन्होंने देवली-उनियारा सीट से चुनाव लड़ा और पार्टी की मीटिंग में शामिल होते हैं। मैं उनसे बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाने की अपील करता हूं।
यातायात प्रभावित
महापंचायत की वजह से भरतपुर और हिंडौन सिटी के बीच यातायात की आवाजाही को परिवर्तित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि वाहनों को पीलूपुरा इलाके से बचाकर कलसाड़ा होते हुए करौली और महवा (दौसा) के रास्ते भेजा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह, करौली से भरतपुर जाने वाले यातायात को बयाना-हिंडौन राज्य राजमार्ग के बजाय हिंडौन-कलसाड़ा-भुसावर के रास्ते भेजा गया।
(एजेंसी इनपुट का साथ)
Rajasthan gurjar reservation protest delhi mumbai rail route blocked
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: दलीय जंग से बड़ी भीतरघात की चिंता, नरोत्तम के इर्द-गिर्द सिमटा मुकाबला; रण में मात्र 3 दिन शेष
Jul 27, 2026 | 05:24 PMअभिजीत दीपके का अगला टार्गेट लॉक! महाराष्ट्र के बड़े नेता होंगे अगली विकेट? एथनॉल विवाद ने बढ़ाईं फ्लाईओवर मैन
Jul 27, 2026 | 05:18 PMयूपी में कहर बरपाने लगा मानसून: 75 जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
Jul 27, 2026 | 05:17 PMKokila Vrat : कोकिला व्रत 28 जुलाई को, अविवाहित लड़कियों और सुहागिनों के लिए क्यों है यह व्रत खास
Jul 27, 2026 | 05:17 PMसरकार क्या उपलब्ध कराएगी 150 करोड़ का फंड, गोंदिया की गढ्ढ़ो भरी सड़को को देनी होगी संजीवनी
Jul 27, 2026 | 05:15 PMRajasthan Police Vacancy: राजस्थान पुलिस में 1000 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवा कर सकेंगे आवेदन
Jul 27, 2026 | 05:03 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके की शादी के चर्चे! मां ने बताया- ‘आ गई है रिश्तों की बाढ़’
Jul 27, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM














