बर्लिन प्राइड हमला: वैन से भीड़ को रौंदने वाला अब्दुल बल्लूट एनकाउंटर में ढेर, IS से जुड़े थे तार!

Berlin Pride Attack: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में प्राइड परेड के दौरान वैन से हमला करने वाले संदिग्ध अब्दुल बल्लूट को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इस हमले में एक महिला की मौत हुई थी।
Berlin Pride Attack: Abdul Ballout, who mowed down a crowd with a van, killed in an encounter; links to IS uncovered!
बर्लिन प्राइड अटैक का मुख्य संदिग्ध अब्दुल बल्लूट एनकाउंटर में ढेर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Berlin Pride Attack Abdul Balloot Encounter: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनिवार रात को हुए भीषण हमले के बाद सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। प्राइड परेड के पास वैन से भीड़ को रौंदने वाले मुख्य संदिग्ध अब्दुल बल्लूट को पुलिस ने रविवार को एक मुठभेड़ में मार गिराया।

यह मुठभेड़ हमले के लगभग 24 घंटे बाद बर्लिन के बाहरी इलाके में हुई। आरोपी पर आरोप था कि उसने जानबूझकर लोगों की भीड़ पर वैन चढ़ा दी थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 29 अन्य लोग घायल हो गए।

मुठभेड़ में मारा गया लेबनानी मूल का हमलावर

बर्लिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार रात के हमले के बाद से ही आरोपी अब्दुल बल्लूट की तलाश तेज कर दी थी। अधिकारियों ने उसके हथियारबंद और खतरनाक होने की चेतावनी जारी की थी।

रविवार को पुलिस ने उसे शहर के बाहरी इलाके में घेरा, जहां हुई जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। जांच में सामने आया कि हमलावर लेबनानी मूल का जर्मन नागरिक था और वह पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहने के कारण सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था।

इस्लामी आतंकी साजिश

जर्मनी के गृह मंत्री अलेक्जेंडर डोब्रिंट ने इस पूरी घटना को इस्लामी आतंकी हमला करार दिया है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अब्दुल बल्लूट राजधानी बर्लिन में सक्रिय कट्टरपंथी और चरमपंथी समूहों से जुड़ा हुआ था।

इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार उसने पूर्व में आतंकवादी संगठन 'इस्लामिक स्टेट' (IS) में शामिल होने का प्रयास भी किया था। गृह मंत्री ने बताया कि संदिग्ध पहले भी बर्लिन में किसी मामले में दोषी ठहराया जा चुका था।

टियरगार्टन पार्क में मचाया था तांडव

खौफनाक वारदात शनिवार रात करीब 10 बजे की है, जब एक सफेद रंग की वैन अचानक टियरगार्टन पार्क के भीतर घुस गई। यह स्थान उस मार्ग के बेहद करीब था जहां से प्राइड मार्च गुजरा था। वैन ने अनियंत्रित होकर वहां मौजूद लोगों को टक्कर मारनी शुरू कर दी और अंत में एक पेड़ से जा टकराई।

इस हमले में घायल हुए 29 लोगों में से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत और बचाव कार्यों के लिए मौके पर 2,200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

स्वतंत्र समाज पर हमला

मेयर बर्लिन के मेयर काई वेगनर ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे जर्मनी के स्वतंत्र और उदार समाज पर हमला बताया है। वहीं, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों को आपसी फूट और डर का माहौल पैदा करने वाली बातों से बचना चाहिए। फिलहाल प्रशासन घायलों के उपचार और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने में जुटा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com