- Hindi News »
- India »
- Rains In Assam Disrupted Life Rail And Road Services Come To Halt
असम में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रेल और सड़क सेवाएं ठप, अब तक 8 लोगों की मौत
असम में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिससे रेल और सड़क सेवाएं बाधित हुई हैं। अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 15 से अधिक जिलों में 78,000 से ज्यादा लोग इस आपदा की चपेट में आ चुके हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

असम में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, फोटो - सोशल मीडिया
दिसपुर : असम में भारी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। 1 जून दिन रविवार को भी राज्य में मूसलाधार बारिश जारी रही, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। अब तक बाढ़ और भूस्खलन के कारण 8 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 15 से अधिक जिलों में 78,000 से ज्यादा लोग इस आपदा की चपेट में आ चुके हैं।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने जानकारी दी है कि बराईग्राम-दुल्लभछड़ा रूट पर जलभराव के चलते पटरियों पर पानी बहने लगा है, जिस कारण दुल्लभछड़ा-सिलचर पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। वहीं, दुल्लभछड़ा-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन अब बराईग्राम से रवाना की जाएगी। लगातार बारिश के कारण रेल मार्गों पर परिचालन कठिन हो गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-17 भी जलमग्न, यातायात बाधित
कामरूप जिले के चायगांव क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-17 का एक बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है, जिससे सड़क परिवहन भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि मेघालय से आने वाला अतिरिक्त पानी स्थिति को और गंभीर बना रहा है। हालांकि, वैकल्पिक मार्गों से ट्रैफिक को सुचारू करने के प्रयास लगातार जारी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Weapon Export: रूस को पछाड़कर ग्लोबल हथियार मार्केट में छाया भारत, पुतिन की बढ़ी टेंशन
क्या भारत पूर्व पीएम Sheikh Hasina को वापस बांग्लादेश भेजेगा? प्रत्यर्पण अनुरोध पर हो रहा विचार
आज की ताजा खबर 26 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी अहम खबरें
भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड; टूटा पुराना रिकॉर्ड
केंद्रीय जल आयोग का ऑरेंज बुलेटिन
केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने राज्य की भयावह स्थिति को देखते हुए ऑरेंज बुलेटिन जारी किया है। ब्रह्मपुत्र और बराक समेत 10 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। डिब्रूगढ़ और निमतीघाट (जोरहाट) में ब्रह्मपुत्र नदी सबसे ज्यादा उफान पर है। वहीं, धनसिरी, कोपिली, धलेश्वरी, रुकनी, कटखल और बराक जैसी नदियां भी अपनी सीमा पार कर चुकी हैं।
मौसम विभाग का रेड और ऑरेंज अलर्ट, स्थिति बेहद गंभीर
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को राज्य के तीन जिलों में रेड अलर्ट और आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। अरुणाचल प्रदेश और मेघालय से आने वाला पानी बाढ़ की स्थिति को और बिगाड़ रहा है।
राहत और बचाव कार्य जारी, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीम तैनात
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य राहत दलों को प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है। सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने हालात को असामान्य स्थिति बताया है और कहा है कि सरकार हर संभव राहत प्रदान करने में जुटी हुई है।
Rains in assam disrupted life rail and road services come to halt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 27 April: सोमवार को इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे महादेव, मीन को मिलेगा कीमती तोहफा!
Apr 27, 2026 | 12:05 AMKKR vs LSG: सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स की रोमांचक जीत, रिंकू सिंह के चौके ने खत्म किया लखनऊ का खेल
Apr 26, 2026 | 11:53 PMइकाना में रिंकू सिंह का गदर, आखिरी ओवर में जड़े लगातार 4 छक्के, लखनऊ में खेली अपने करियर की सबसे बड़ी पारी
Apr 26, 2026 | 10:51 PMगीले सीमेंट पर स्कूटी चलाकर फंसे ‘चचा’, वायरल वीडियो पर लोगों ने लगाई क्लास
Apr 26, 2026 | 10:48 PMछत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PMIPL 2026: केकेआर के खिलाफ मोहसिन खान ने बरपाया कहर, जड़ा IPL 2026 का पहला ‘पंजा’; तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड
Apr 26, 2026 | 10:30 PMक्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM
धीरेंद्र शास्त्री के दावे पर महाराष्ट्र में मचा बवाल! नागपुर में फटे बागेश्वर बाबा के पोस्टर, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:43 PM
सबकी सदस्यता रद्द करो! 7 सांसदों के BJP में जाते ही भड़के संजय सिंह, उपराष्ट्रपति को लिखेंगे पत्र- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:28 PM














