- Hindi News »
- India »
- Rain And Cold Wave Forecast In These States
बांग्लादेश के कारण भारत में बढ़ी ठंड, इन राज्यों में बारिश और शीतलहर का अनुमान
Aaj Ka Mausam: आईएमडी द्वारा मौसम को लेकर जारी ताजा अपडेट के अनुसार पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
- Written By: रंजन कुमार

भारत में बढ़ी ठंड। इमेज-सोशल मीडिया
Weather Update: देश के कई हिस्सों में आज मौसम का मिजाज बदला रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा वेदर अपडेट के अनुसार उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर दिखेगा। दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि ऊपरी हवा में सक्रिय साइक्लोनिक सर्लुकेशन, पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम की मौजूदगी के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरह की मौसमी गतिविधियां दिखेंगी। IMD के मुताबिक पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब भी बना है। उसका असर पूर्वोत्तर भारत के मौसम पर पड़ सकता है।
मध्य क्षोभ मंडल में पश्चिमी हवाओं के साथ बना पश्चिमी विक्षोभ का ट्रफ 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी पूरब की हवाओं का ट्रफ बना है। जो 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। इन सिस्टम्स के साथ-साथ उत्तर भारत के मैदानों पर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पछुआ हवा भी सक्रिय है। उसकी रफ्तार 110 नॉट तक बताई जा रही। यही कारण है कि उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर लगातार बढ़ रहा है।
कहां-कहां बारिश का अनुमान?
मौसम विभाग के मुताबिक, आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों, तमिलनाडु और श्रीलंका के तटों के साथ गल्फ ऑफ मन्नार और कोमोरिन क्षेत्र में 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जो झोंकों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इससे समुद्री क्षेत्रों में हलचल बढ़ने की आशंका है। मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
10 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, 55 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बंगाल की खाड़ी में शुरू हुई ‘महा-गर्जना’!
बंगाल की खाड़ी से आ रहा ‘खतरा’! आंधी और तूफान के साथ बारिश, 9 राज्यों में IMD का ‘महाअलर्ट’
पुणे में बढ़ी तपिश, ठंड ने पूरी तरह ली विदाई, फरवरी में ही 39°C तक पहुंचेगा पारा; IMD का अलर्ट
कहीं बारिश तो कहीं 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने 7 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
अगले 3 दिनों तक 2 डिग्री गिरेगा पारा
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद चार दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मध्य भारत में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। महाराष्ट्र में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है।
आज से 3 दिनों तक शीतलहर का अलर्ट
कई राज्यों में शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार 10 से 12 दिसंबर तक पंजाब, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति रह सकती है। आज विदर्भ में भी ठंडी हवाओं का असर दिख सकता है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मराठवाड़ा और ओडिशा समेत कई क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: घर से निकलने से पहले जान लें IMD का अलर्ट, 5 दिनों तक शीतलहर और कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
कोहरे को लेकर भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 10 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। आज और कल ओडिशा में, आज से 13 दिसंबर के बीच पूर्वी-उत्तर प्रदेश में और आज से 14 दिसंबर तक असम और मणिपुर में घने कोहरे की स्थिति रह सकती है। नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भी सुबह के समय दृश्यता कम रहने की आशंका है। इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। IMD ने संकेत दिया है कि 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ असर डाल सकता है। इस चलते पहाड़ी राज्यों में फिर से मौसम बदल सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश या बर्फबारी की संभावना बन सकती है।
Rain and cold wave forecast in these states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में 40 सिग्नलों पर ई-चालान शुरू, सीसीटीवी की नजर; सिग्नल तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई
Feb 22, 2026 | 10:18 AMबुलढाणा हिंसा: शिवसेना UBT महिला नेता के साथ बदसलूकी! भीड़ ने फाड़े कपड़े; 21 बंदी, 37 लोगों पर FIR दर्ज
Feb 22, 2026 | 10:14 AMट्रंप ने किया बगावत का ऐलान! सुप्रीम कोर्ट का फैसला मानने से इनकार, ग्लोबल टैरिफ 15 फीसदी बढ़ाया
Feb 22, 2026 | 10:05 AMकहीं बढ़ते वजन के पीछे थायरॉयड तो नहीं असली वजह? बस लाइफस्टाइल में करें ये 3 छोटे बदलाव
Feb 22, 2026 | 10:01 AMअमरावती के लिए बड़ी उड़ान, बेलोरा एयरपोर्ट पर अप्रैल से ‘नाइट लैंडिंग’ की तैयारी; अब रात में भी उतरेंगे विमान!
Feb 22, 2026 | 09:58 AMनासिक त्र्यंबकेश्वर विकास को नई दिशा, सिंहस्थ से पहले प्रयागतीर्थ बनेगा आधिकारिक कुंभ स्थल
Feb 22, 2026 | 09:57 AMओडिशा के पांच टीचर्स ने किया गुरु-शिष्य का रिश्ता कलंकित, सातवीं की छात्रा के साथ की हैवानियत
Feb 22, 2026 | 09:53 AMवीडियो गैलरी

मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM














