पुणे में बढ़ी तपिश, ठंड ने पूरी तरह ली विदाई, फरवरी में ही 39°C तक पहुंचेगा पारा; IMD का अलर्ट

Pune Weather: आईएमडी के अनुसार फरवरी अंत तक पुणे में तापमान 37-39 डिग्री तक पहुंच सकता है। ठंडी हवाओं का असर घटा, उमस और गर्मी में इजाफा।
Pune heats up, cold weather takes its toll; temperatures may reach 39°C in February; IMD issues alert
Pune Weather ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pune Temperature Rise: पुणे राज्य में इस साल गर्मी सम्मय से पहले ही अपने तेवर दिखाने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, फरवरी के अंत तक पुणे और राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

राज्य से अब ठंड पूरी तरह विदा हो चुकी है और सूरज की तपिश बढ़ने लगी है। पुणे में आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रभाव कम हो गया है और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवाओं के कारण उमस और तापमान दोनों में इजाफा हो रहा है। विदर्भ क्षेत्र में गर्मी का सबसे अधिक असर देखा जा रहा है।

अमरावती - अकोला में पारा 35 डिग्री

  • हालिया आकड़ों के अनुसार, ब्रहमपुरी राज्य में सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया, यहां तापमान 35.6C तक पहुंच गया है।
  • अमरावती और अकोला में भी पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है।
  • पुणे और परभणी में तापमान 32.7C रिकॉर्ड किया गया, जबकि नाशिक और कोल्हापुर में यह 32C के आसपास है।
  • अपेक्षाकृत मैदानी इलाकों और विदर्भ के मुकाबले मुंबई और कोंकण क्षेत्र में मौसम थोड़ा राहत भरा है।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि प्रशांत महासागर में अल नीनों की बदलती स्थिति का असर महाराष्ट्र के मौसम पर पड़ रहा है।
  • हया में नमी कम होने और वातावरण शुष्क होने के कारण धूप की तीव्रता अधिक महसूस हो रही है।

तापमान में अचानक आए इस बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच सीधी धूप में न निकले, शरीर में पानी की कमी न होने दें, ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें, बाहर निकलते समय छतरी, टोपी और सनग्लासेस का उपयोग करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com