-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Welcomed The Supreme Courts Decision On The Bulldozer Policy
‘देश सत्ता के चाबुक से नहीं चलेगा’ बुलडोजर नीति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का राहुल गांधी ने किया स्वागत
- Written By: शुभम पाठक
सुप्रीम कोर्ट ने आज बुलडोजर नीति को लेकर केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कुछ गाइडलाइन जारी की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि देश सविंधान से चलेगा सत्ता के चाबुक से नहीं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आज बुलडोजर नीति को लेकर केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कुछ गाइडलाइन जारी की है। सुप्रीम कोर्ट के इस फटकार के बाद विपक्ष में एक उत्साह का महौल है। जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि देश सविंधान से चलेगा सत्ता के चाबुक से नहीं।
राहुल गांधी ने आरोपियों के घरों को ध्वस्त किये जाने के विषय पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी की सराहना करते हुए कहा कि मानवता और न्याय को बुलडोजर के नीचे कुचलने वाली भाजपा का संविधान विरोधी चेहरा अब बेनकाब हो गया है।
ये भी पढ़ें:-सीएम योगी ने सपा पर लगाया तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप, कहा-‘दंगाइयों के सामने नाक रगड़ते थे’
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CBI जांच की याचिका खारिज की, SC में पहले से लंबित है केस
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
राहुल के लौटते ही पंजाब में कांग्रेस के होंगे दो फाड़! अमित शाह से मिले पूर्व डिप्टी CM रंघावा, मचा बवाल
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी कर पूछा- क्यों न आपकी जमानत रद्द कर दी जाए
राहुल ने किया फैसले का स्वागत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण बुलडोजर नीति पर उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी स्वागत योग्य है। बुलडोजर के नीचे मानवता और इंसाफ को कुचलने वाली भाजपा का संविधान विरोधी चेहरा अब देश के सामने बेनकाब हो चुका है।
उन्होंने कहा कि बेलगाम सत्ता का प्रतीक बन चुके बुलडोजर ने नागरिक अधिकारों को कुचल कर कानून को निरंतर अहंकार भरी चुनौती दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, “त्वरित न्याय’ की आड़ में ‘भय का राज’ स्थापित करने की मंशा से चलाए जा रहे बुलडोजर के पहियों के नीचे अक्सर बहुजनों और गरीबों की ही घर-गृहस्थी आती है।
देश सत्ता की चाबुक से नहीं चलेगा
राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम अपेक्षा करते हैं कि उच्चतम न्यायालय इस अति संवेदनशील विषय पर स्पष्ट दिशा निर्देश जारी कर भाजपा सरकारों के इस लोकतंत्र विरोधी अभियान से नागरिकों की रक्षा करेगा। देश बाबा साहब के संविधान से चलेगा, सत्ता की चाबुक से नहीं।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला
जानकारी के लिए बता दें कि आज अन्यायपूर्ण बुलडोजर नीति को लेकर न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा किसी का मकान सिर्फ इसलिए कैसे गिराया जा सकता है कि वह एक आरोपी है? भले ही वह दोषी हो, फिर भी कानून द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना ऐसा नहीं किया जा सकता।
ये भी पढ़ें:-‘अपना कार्यकाल नहीं पूरा कर पाएगी NDA’, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का दावा
इसके साथ ही कई राज्यों के प्रशासनों द्वारा आपराधिक मामलों में शामिल लोगों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त किए जाने पर शीर्ष अदालत ने सवाल किया कि किसी का घर केवल इसलिए कैसे तोड़ा जा सकता है कि वह आरोपी है। अदालत ने कहा कि वह इस मुद्दे पर दिशानिर्देश तैयार करेगी जो पूरे देश में लागू होंगे।
Rahul gandhi welcomed the supreme courts decision on the bulldozer policy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Jul 08, 2026 | 08:17 PMदतिया उपचुनाव: कांग्रेस के लिए दुविधा या बड़ा बदलाव? पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बयान से बदली सियासी तस्वीर
Jul 08, 2026 | 08:16 PMरेलवे में 1853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Jul 08, 2026 | 08:02 PMसीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
Jul 08, 2026 | 07:59 PMसागर में टाइगर रिजर्व में दो बाघों की दहाड़; वनकर्मी और ग्रामीण पर हमले के बाद बढ़ी सतर्कता
Jul 08, 2026 | 07:58 PMअस्पतालों की सुध लेने अचानक पहुंचे अधिकारी; मुंबई के चेंबूर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए कड़े आदेश
Jul 08, 2026 | 07:53 PMWhatsApp ला रहा है नया Green Dot फीचर, बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है Online, जानिए कैसे करेगा काम
Jul 08, 2026 | 07:51 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














