- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Target Bjp In Lok Sabha On Textile Industry Growth
राहुल गांधी ने लोकसभा में भाजपा पर बोला हमला, ‘अन्याय के चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु बने काबिल युवा’ छला जा रहा
राहुल गांधी ने लोकसभा में कपड़ा उद्योग की बदतर हालत पर चर्चा की। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि कपड़ा उद्योग में कार्यरत युवा चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यू की तरह हैं। मैं इस चक्रव्यूह को तोड़ने की लड़ाई लड़ रहा हूं।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

राहुल गांधी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में फिर से भाजपा को घेरने का प्रयास किया। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि अन्य उद्योगों की तरह ही कपड़ा और फैशन के क्षेत्र में भी बहुजनों के पास न तो प्रतिनिधित्व है और न इसकी शिक्षा तक पहुंच है। उन्होंने कहा कि देश के काबिल युवा ‘अन्याय के चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु’ बनकर रह गए हैं। वह इससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने बीते 5 अप्रैल को एक कपड़ा डिजाइन फैक्ट्री के दौरा किया था। उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर करने की बात बताई। कांग्रेस नेता ने फैक्ट्री से जुड़े एक व्यक्ति के साथ बातचीत का हवाला देते हुए पोस्ट किया। राहुल गांधी ने कहा कि ‘मैं आज तक कपड़ा डिजाइन के उद्योग में शीर्ष पर किसी ओबीसी वर्ग के व्यक्ति को नौकरी करते नहीं मिला’।
फैक्ट्री के युवा की बात शेयर की
राहुल ने बताया कि विक्की नाम के युवा ने अपने हुनर के दम पर इस क्षेत्र में व्यापार स्थापित किया है। उनकी फैक्ट्री के कारीगर 12-12 घंटे तक काम करते हैं, सुई धागे से जादू बुनते हैं। मगर हाल वही है। उन्होंने दावा किया कि बाकी उद्योगों की तरह ही कपड़ा और फैशन क्षेत्र में भी बहुजनों के पास न तो प्रतिनिधित्व है, न इसकी शिक्षा तक पहुंच है और न ही नेटवर्क में कोई जगह। वे मेहनत तो कर रहे लेकिन फल नहीं मिल पा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Tamil Nadu के नतीजों के बाद कांग्रेस का विजय की पार्टी को समर्थन, गठबंधन टूटने पर बोले DMK नेता- उन्हें हक है…
BJP का हर छठां सांसद वोट चोरी से जीता, राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- हरियाणा में पूरी सरकार ‘घुसपैठिया’
फिर बिगड़े BJP विधायक प्रीतम लोधी के बोल, कांग्रेस पर कहा- इनका काम सिर्फ भौंकना
विजय थलापति के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी! TVK के समर्थन में उतरी कांग्रेस, रखी ये मांग
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मेरी लड़ाई इस चक्रव्यूह को तोड़ने की
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि विक्की जैसे होनहार युवाओं से मिलकर मैं उनका काम सीखने की कोशिश करता हूं, ताकि दुनिया को भारत के युवाओं का असली हुनर दिख सके। ये पता चल सके कि काबिल और मेहनती होते हुए भी ये युवा उपेक्षा और अन्याय के चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी लड़ाई इसी चक्रव्यूह को तोड़ने की है, ताकि हर हुनरमंद को सिस्टम में शामिल होने का रास्ता मिल सके।
Rahul gandhi target bjp in lok sabha on textile industry growth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Apple पर बड़ा झटका, iPhone खरीदा फीचर्स नहीं मिले, अब यूजर्स को मिलेगा हर्जाना, जानिए कितना पैसा लौटाएगी कंपनी
May 07, 2026 | 03:39 AMAaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














