ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर सबा आजाद का प्यार छलका, तस्वीरें शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

Hrithik Roshan Birthday: ऋतिक रोशन के 52वें जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें और दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। सबा के प्यार भरे शब्दों ने फैंस का दिल जीत लिया।
hrithik roshan birthday saba azad emotional post photos
ऋतिक रोशन और सबा आजाद (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Saba Azad Hrithik Roshan: बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले ऋतिक रोशन आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जहां फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों से सराबोर कर रहे हैं, वहीं उनके परिवार और करीबी दोस्त भी खास अंदाज में शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री-सिंगर सबा आजाद ने एक बेहद इमोशनल और प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सबा आजाद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋतिक रोशन के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। कभी मुस्कुराते हुए तो कभी सुकून भरे पलों में कैद ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। तस्वीरों के साथ सबा ने एक लंबा और दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा।

सबा आजाद का इमोशनल पोस्ट

सबा आजाद ने लिखा कि तुम्हें देख कर मैं बहुत खुश हो जाती हूं। साल के सबसे अच्छे दिन के मौके पर मैं तुम्हारे लिए खुशी और सुकून भरे दिनों की दुआ करती हूं। तुम्हारी जिंदगी में वो दिन आएं जिनमें तुम और अच्छा करो। अपनी जिंदगी में तुम ऐसा काम करो जो तुम्हारी काबिलियत के लायक हो। तुम ऐसी किताबें पढ़ो, जो तुम्हें सोचने पर मजबूर करें। दुआ है कि तुम परिवार के साथ शांति से रहो। तुम्हें जन्मदिन मुबारक हो। मैं तुमसे प्यार करती हूं। सबा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और दोनों को परफेक्ट कपल बता रहे हैं।

राकेश रोशन ने भी बेटे को दी शुभकामनाएं

इससे पहले ऋतिक के पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन ने भी बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। राकेश रोशन ने ऋतिक की बचपन और वर्तमान की तस्वीर को एआई के जरिए बनाकर शेयर किया और लिखा, “डुग्गू, हर साल तुमसे और ज्यादा प्यार करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो।” उनकी यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

ऋतिक रोशन का करियर

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन हाल ही में फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर भी थे। अब ऋतिक अपनी बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘कृष 4’ की तैयारी में जुटे हुए हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म से ऋतिक निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। ‘कृष 4’ उनके करियर की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग इसी साल शुरू होने वाली है।

Navbharat Live
navbharatlive.com