- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Said Media Ours Friend Show It Ambani Adani Modi Shah
‘मीडिया वाले हमारे नहीं’, राहुल गांधी बोले- अब इन्हें सच दिखाने की आदत नहीं रही
Rahul Gandhi on Media: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चायगांव में जनसभा को संबोधित करते हुए यह भी आरोप लगाया कि मीडिया उन्हें नहीं दिखाता है। उन्होंने कहा कि माडिया वाले सिर्फ PM और शाह को ही दिखाते है।
- Written By: सौरभ शर्मा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया)
Rahul gandhi in assam: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज असम के चायगांव में कांग्रेस की एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई बातें कहीं साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया भी अब हमारा दोस्त नहीं रहा, वे सच नहीं दिखा रहे हैं, वे केवल अडानी, अंबानी, मुख्यमंत्री, मोदी और शाह को दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा मैने मीडिया के हमारे मित्र कहकर संबोधित किया लेकिन ये हमारे मित्र नहीं है। ये हमें नहीं दिखाते है।
दरअसल चायगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “मैंने मीडिया वालों को अपना दोस्त कहा था। मैंने कहा था ‘मीडिया का हमारे मित्र’ (मीडिया के हमारे साथी), लेकिन वे हमारे दोस्त नहीं हैं क्योंकि आजकल उन्हें सच दिखाने की आदत नहीं है। अंबानी, अडानी या आपके मुख्यमंत्री जो भी कहते हैं, वे उसे 24 घंटे दिखाते हैं। वे पीएम मोदी, अमित शाह का चेहरा दिखाते हैं लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”
#WATCH | Kamrup, Assam | Addressing a public rally in Chhaygaon, Lok Sabha LoP & Congress MP Rahul Gandhi says, “I called the people of media as my friends. I said ‘Media ke Hamare Mitra’, but they are not our friends. Because nowadays they are not used to showing the truth.… pic.twitter.com/1SAsrvxlT9 — ANI (@ANI) July 16, 2025
देश में विचारधाराओं की लड़ाई, नफरत बनाम हिंसा
राहुल गांधी ने आगे कहा, “असम के लोग सच्चाई जानते हैं, जल्द ही चुनाव होंगे और कांग्रेस उन चुनावों में जीत हासिल करेगी। हमने यहां एक नई टीम बनाई है, हमने काम करना शुरू कर दिया है और असम के लोग जल्द ही परिणाम देखेंगे।” कांग्रेस नेता ने कहा, “देश में विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है; आरएसएस की नफ़रत और हिंसा बनाम कांग्रेस का सत्य और अहिंसा।” राहुल गांधी ने दावा किया कि अब दो हिंदुस्तान हैं, एक उन चंद अरबपतियों का जो आलीशान शादियाँ करते हैं, और दूसरा उन आम लोगों का जो करों के बोझ तले दबे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
चुपके-चुपके काट रहे है जनता की जेब…पेट्रोल-डीजल के दाम पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
असम में हिमंत सरकार ने पेश किया UCC बिल, विधानसभा में विपक्ष ने किया जबरदस्त हंगामा, लिव-इन को लेकर नया ऐलान
यह भी पढ़ें: कांग्रेस की बैठक में घुसा BJP का खबरी, राहुल गांधी के ‘मन’ की बात हेमंता के पास
राहुल गांधी का असम के मुख्यमंत्री पर हमला
इसके साथ ही, राहुल गांधी ने दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा खुद को ‘राजा’ समझते हैं, लेकिन राज्य की जनता उन्हें भ्रष्टाचार के लिए जेल भेज देगी। राहुल ने कहा कि सरमा और उनके परिवार को भ्रष्टाचार के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, “आपके मुख्यमंत्री डरे हुए हैं, उन्हें पता है कि निडर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जेल में डाल देंगे।”
Rahul gandhi said media ours friend show it ambani adani modi shah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














