Allu Arjun Best Actor: अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, ‘पुष्पा 2’ रही अवॉर्ड नाइट की सबसे बड़ी विनर

70th Filmfare Awards South: पुष्पा 2 ने 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 5 बड़े सम्मान अपने नाम किए। अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। फिल्म को बेस्ट फिल्म और बेस्ट म्यूजिक एल्बम का सम्मान मिला।
Pushpa 2 Filmfare Awards Allu Arjun Best Actor Sukumar Best Director Devi Sri Prasad music award
अल्लू अर्जुन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pushpa 2 Filmfare Awards: साल 2024 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की थी। लगभग 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। अब इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने दक्षिण सिनेमा के 70वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में भी अपना दबदबा साबित कर दिया है।

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में ‘पुष्पा 2’ ने कुल पांच बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए, जो इस साल किसी भी अन्य फिल्म से ज्यादा रहे। तेलुगु भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘पुष्पा 2’ को मिला। फिल्म के निर्देशक सुकुमार को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के सम्मान से नवाजा गया। उनकी दमदार कहानी और भव्य निर्देशन ने दर्शकों और समीक्षकों दोनों को प्रभावित किया।

अल्लू अर्जुन को ये अवॉर्ड

फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए अल्लू अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला। ‘पुष्पा’ के किरदार में उनका अंदाज, एक्शन और डायलॉग डिलीवरी पहले से भी ज्यादा प्रभावशाली नजर आई। दर्शकों ने उनके किरदार को सिर आंखों पर बिठाया और यही वजह रही कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की।

पुष्पा 2 का गाना

संगीत के क्षेत्र में भी फिल्म ने शानदार सफलता हासिल की। चर्चित संगीतकार देवी श्री प्रसाद को ‘पुष्पा 2’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम का सम्मान मिला। फिल्म के गीत रिलीज होते ही चार्टबस्टर साबित हुए और दर्शकों की जुबां पर छा गए। वहीं, भव्य सेट्स के लिए सेट डिजाइनर रामकृष्ण और मोनिका को बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड दिया गया, जिन्होंने अपनी शानदार कला से फिल्म की कहानी को और प्रभावशाली बना दिया।

पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

कमाई के आंकड़ों की बात करें तो ‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया, जबकि भारत में सभी भाषाओं में लगभग 1400 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। हिंदी बेल्ट में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। पहले दिन की ओपनिंग में फिल्म ने लगभग 163 करोड़ रुपये की कमाई की, जो आरआरआर (133 करोड़) और केजीएफ चैप्टर 2 (116 करोड़) से कहीं ज्यादा रही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com