- Hindi News »
- India »
- Pushkar Singh Dhami Came Out On Fire In Champawat Seat Won By 55 Thousand Votes And Defeated Congress
चंपावत सीट पर पुष्कर सिंह धामी निकले फायर, 55 हजार वोटों से जीत कांग्रेस को हराया
- Written By: दामिनी सिंह

File Photo
उत्तराखंड : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह (Pushkar Singh Dhami) धामी ने चंपावत उपचुनाव में रिकार्ड (Record) जीत दर्ज करते हुए अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस (Congress) की निर्मला गहतोड़ी को 55 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। चंपावत ( Champawat) जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री को 13 चक्रों में हुई मतगणना में कुल 57,268 मत मिले और उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाल़ कांग्रेस समेत सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी।
उपचुनाव में गहतोड़ी को 3147 मत, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार को 409 और निर्दलीय उम्मीदवार हिमांशु गरकोटी को 399 वोट मिले । कुल 372 मतदाताओं ने नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) का बटन दबाया । उपचुनाव के लिए मतदान 31 मई को हुआ था । हालांकि, डाक से आए मतपत्रों की गिनती अभी चल रही है जिससे जीत के इन आंकड़ों में कुछ बदलाव हो सकता है । धामी ने चंपावत की जनता को जीत के लिए धन्यवाद दिया है । उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘प्रिय चंपावतवासियों, चंपावत उपचुनाव में आपके द्वारा वोटों के माध्यम से बरसाए गए प्रेम व आशीर्वाद से मन अत्यंत भावुक है, निशब्द हूं।’
सम्बंधित ख़बरें
सिक्किम भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ का गौरव! 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने गंगटोक को दी करोड़ों की सौगात- VIDEO
राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, दतिया में उपचुनाव लगभग तय; 29 जुलाई को अगली सुनवाई
Gujarat Nikay Chunav 2026: फिर चला मोदी मैजिक! 15 में से इतने नगर निगमों में BJP का प्रचंड बहुमत; जानें नतीजे
गुजरात में आज 2027 का सेमीफाइनल! पहली बार AAP ने उतारे 5 हजार से अधिक उम्मीदवार, BJP-कांग्रेस से मुकाबला
शुभकामनाओं हेतु आपका आभार एवं अभिनंदन माननीय मुख्यमंत्री श्री @himantabiswa जी। https://t.co/vyRetzSZwF — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 3, 2022
उत्तराखंड में 23 मार्च को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले धामी को छह माह के अंदर विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना जरूरी था जिसके लिए चंपावत उपचुनाव हुआ । हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का इतिहास रचा लेकिन जीत की अगुवाई करने वाले धामी स्वयं खटीमा से हार गए थे। धामी के उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ करने के लिए कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल को अपनी विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। (एजेंसी)
Pushkar singh dhami came out on fire in champawat seat won by 55 thousand votes and defeated congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गर्मी के बीच कुदरत का करिश्मा! आसमान से बरसीं राहत की बूंदें, पर इन राज्यों में अब भी जारी है लू का कहर
Apr 29, 2026 | 08:57 AM15 साल बाद फिर ‘ब्रांड दीदी’ की अग्निपरीक्षा! बंगाल में इस बार भी होगा खेला या किले में सेंध लगाएगी BJP?
Apr 29, 2026 | 08:42 AMजून तक पालन करो वरना जुर्माना, स्कूल बस सुरक्षा नियमों पर हाई कोर्ट सख्त, 90 स्कूलों को चेतावनी
Apr 29, 2026 | 08:39 AMट्रंप के लिए खतरे की घंटी…ईरान युद्ध से हो रहा नुकसान, सिर्फ 34% रह गई अप्रूवल रेटिंग, छोड़नी पड़ेगी कुर्सी!
Apr 29, 2026 | 08:29 AMटायर फटने से कार पेड़ से टकराई, खडका गेट हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मासूम भी शामिल
Apr 29, 2026 | 08:18 AMविधानपरिषद में बीजेपी के 5 उम्मीदवारों में 1 महिला भी, जानें कौन हैं,माधवी नाइक ?
Apr 29, 2026 | 08:14 AM29 अप्रैल का इतिहास: लाल किले की नींव से बकिंघम पैलेस तक, आज का दिन विरासत और गौरव का प्रतीक
Apr 29, 2026 | 07:53 AMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM













