29 अप्रैल का इतिहास: लाल किले की नींव से बकिंघम पैलेस तक, आज का दिन विरासत और गौरव का प्रतीक

Red Fort History: 29 अप्रैल इतिहास में खास दिन है। इसी दिन लाल किले की नींव रखी गई थी, जबकि बकिंघम पैलेस भी इसी तारीख को आम जनता के लिए खोला गया था।
History of April 29: From the Foundation of the Red Fort to Buckingham Palace—Today Marks a Symbol of Heritage and Glory.
लाल किला स्थापना दिवस,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

April 29 Historical Events: लाल किले की नींव 1639 में 29 अप्रैल के दिन ही रखी गई थी। ऐतिहासिक लाल किले को वर्ष 2007 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में चुना गया था। शानदार गुंबदों, बेहतरीन मेहराबों और जालीदार छज्जों से सजी यह इमारत, बेहतरीन स्थापत्य कला और बेमिसाल कारीगरी का नमूना है।

देश के इतिहास में इसके महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आजादी के बाद से हर वर्ष 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं। इस दिन का विश्व की ऐतिहासिक इमारतों में शुमार बकिंघम पैलेस के लिए भी खास महत्व है। दरअसल 1993 में आज ही के दिन ब्रिटिश राजशाही के इस आवास को आम जनता के लिए खोला गया था।

देश-दुनिया के इतिहास में 29 अप्रैल की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1661 : चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।

1639 : दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गयी।

1813 : अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।

1848 : मशहूर चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।

1903 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल हाईकोर्ट में लीगल प्रैक्टिस शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।

1930 : ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत।

1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।

1978 : अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेना अध्यक्ष लड़ाई में मारे गये हैं।

1991 : बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।

1993 : पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा।

2005 : सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।

2011 : लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन का विवाह हुआ।

2020 : हिंदी सिने जगत के प्रतिभावान अभिनेता इरफान खान का कैंसर से निधन।

2021 : भारत में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,79,257 मामले आए और 3,645 लोगों की मौत हुई।

2024 : अफ्रीकी देश केन्या के पश्चिमी इलाके में बांध के टूटने से 45 लोगों की मौत, 109 लोग घायल और 49 अन्य लापता।

2025: मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी ने कनाडा का संघीय चुनाव जीता।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com