Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PT Usha Husband Death : पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का निधन, सुबह घर पर अचानक गिर पड़े

PT Usha Husband Death News : भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का आज तड़के निधन हो गया। इससे खेल और राजनीतिक जगत में काफी शोक की लहर दौड़ गई।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Jan 30, 2026 | 01:07 PM

अपने पति के साथ पीटी उषा। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

V. Srinivasan Passes Away : भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का आज सुबह अचानक निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। सूत्रों के अनुसार श्रीनिवासन अपने घर पर अचानक गिर पड़े थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीटी उषा को कॉल करके बात की। प्रधानमंत्री ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पीएमओ के अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने श्रीनिवासन के निधन पर गहरा दुख जताया और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। श्रीनिवासन केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी थे। उन्होंने अपना अधिकतर समय पीटी उषा के खेल और राजनीतिक सफर को संवारने में लगाया।

पीटी उषा के करियर के पिलर ऑफ सपोर्ट थे श्रीनिवासन

श्रीनिवासन को खेल जगत में पीटी उषा के पिलर ऑफ सपोर्ट के रूप में जाना जाता था। उषा के एथलीट के रूप में शानदार कॅरियर से आईओए अध्यक्ष बनने और राज्यसभा सांसद के रूप में राजनीतिक सफर तक श्रीनिवासन हर कदम पर उनके साथ रहे। वे अक्सर अहम बैठकों और कार्यक्रमों में उषा के साथ दिखते थे। खेल जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि उषा की कई व्यावसायिक और पेशेवर उपलब्धियों के पीछे श्रीनिवासन की रणनीति का बड़ा हाथ था।

सम्बंधित ख़बरें

MS धोनी के बिना राजस्थान के सामने पस्त हुई चेन्नई, IPL 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में झेलनी पड़ी शर्मनाक हार

RR vs CSK: धोनी आउट, राजस्थान के खेमे में संजू-जडेजा, दोनों टीमों ने घोषित की दंग कर देने वाली प्लेइंग-11

यानिक सिनर ने मियामी ओपन का खिताब किया अपने नाम, फाइनल मुकाबले में जिरी लेहेका को दिया करारी शिकस्त

चुनाव से पहले पीएम मोदी भरेंगे भाजपा नेताओं में जोश, पुडुचेरी-असम को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के तहत देंगे संदेश

वी. श्रीनिवासन थे रिटायर्ड फौजी

पीटी उषा के बारे में तो पूरी दुनिया जानती है। वह 80 के दशक में जानी-मानी एथलीट रही हैं। ट्रैक पर उनके दौड़ने की रफ्तार को देख उन्हें उड़नपरी का नाम दिया गया। उनके पति वी. श्रीनिवासन सीआईएसएफ में डीएसपी थे। सीआईएसएफ का गठन आज से 56 साल पहले हुआ था। देश का ये फोर्स गृह मंत्रालय के अंदर आता है। पीटी उषा के खेल और आगे चलकर राजनीतिक करियर को संवारने में उनके पति वी. श्रीनिवासन का बड़ा हाथ रहा।


यह भी पढ़ें : IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम

Deeply saddened to learn about the passing away of Shri V. Srinivasan ji, husband of Rajya Sabha MP & President of the Indian Olympic Association, @PTUshaOfficial ji.
My heartfelt condolences to Usha ji & the bereaved family. Prayers for strength in this difficult time.
ॐ… pic.twitter.com/JW5O8362Gg — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) January 30, 2026
Hon’ble Governor Shri Rajendra Vishwanath Arlekar, expresses profound grief over the demise of Shri V. Sreenivasan, husband of Rajya Sabha MP and President of the Indian Olympic Association, Dr P. T. Usha. Heartfelt condolences to the bereaved family. May his soul attain mukti. pic.twitter.com/d17Pzyz8yT — Kerala Governor (@KeralaGovernor) January 30, 2026

राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने श्रीनिवासन के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद और आईओए अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा के पति वी.श्रीनिवासन के निधन से अत्यंत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को मुक्ति मिले। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दुख जताते हुए कहा कि श्रीनिवासन का जाना भारतीय खेल बिरादरी के लिए क्षति है, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर महान एथलीट का हमेशा साथ दिया।

Pt usha husband v srinivasan passes away he collapsed at home this morning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2026 | 01:07 PM

Topics:  

  • Kiren Rijiju
  • Narendra Modi
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.