-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Bangladesh Election Commission Bans Government Campaigning Feb12 Referendum
अधूरी रह जाएगी यूनुस की ख्वाहिश! चुनाव आयोग ने खोला मोर्चा, बोले- बात नहीं मानी तो करेंगे सख्त कार्रवाई
- Written By: अक्षय साहू
Referendum In Bangladesh: बांग्लादेश में चुनाव आयोग ने 12 फरवरी के जनमत संग्रह पर सरकार के प्रचार पर रोक लगा दी। यूनुस सरकार संविधान सुधार के पक्ष में है, बीएनपी और अन्य विपक्षी इसे विरोध कर रहे हैं।

मुहम्मद यूनुस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Election Commission Warns Muhammad Yunus: बांग्लादेश में चुनाव आयोग ने अब यूनुस सरकार के खिलाफ कदम उठाना शुरू कर दिया है। इसका कारण है 12 फरवरी को चुनाव के साथ आयोजित होने वाला जनमत संग्रह। आयोग ने सरकार के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने जनमत संग्रह का प्रचार किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस निर्देश ने सरकार को बड़ा झटका दिया है।
दरअसल, बांग्लादेश की सरकार पहले ही आधिकारिक रूप से जनमत संग्रह के पक्ष में प्रचार करने की योजना बना चुकी थी। सरकार का कहना था कि वह आम जनता को इसके महत्व के बारे में जागरूक करेगी, ताकि बांग्लादेश के संविधान में कुछ स्थायी बदलाव किए जा सकें।
क्यों जनमत संग्रह करवाना चाहते थे यूनुस?
अंतरिम सरकार ने चुनाव के साथ संविधान में स्थायी बदलाव के लिए जनमत संग्रह कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत यदि 50 प्रतिशत से अधिक जनता इस जनमत संग्रह के पक्ष में वोट देती है, तो जुलाई चार्टर का नियम बांग्लादेश में लागू हो जाएगा। शेख हसीना को हटाने के बाद यूनुस सरकार लोकतांत्रिक सुधार लागू करने की कोशिश कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Tokyo School Fire: जापान की राजधानी टोक्यो के स्कूल में भीषण आग, 330 लोगों को किया गया रेस्क्यू,10 लोग घायल
गुरुद्वारे में बुजुर्ग सिख जोड़े की गोली मारकर हत्या; पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
Times Square Firing: अमेरिका के न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में ताबड़तोड़ फायरिंग से मची भारी अफरा-तफरी
US-ईरान शांति समझौते के बाद पहली बैठक टली; उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद्द, जानें बड़ी वजह
जुलाई चार्टर में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट की शक्तियों में बदलाव का प्रस्ताव है। इसके अनुसार कोई व्यक्ति दो बार से अधिक प्रधानमंत्री नहीं बन सकता और पार्टी अध्यक्ष प्रधानमंत्री का पद नहीं संभाल सकता। कुल 37 बदलावों का प्रस्ताव है। सरकार का कहना है कि जनमत संग्रह के बाद इसे संसद में बदला नहीं जा सकता, इसी वजह से वह प्रचार करना चाहती है।
क्या है पूरा विवाद?
मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार, जमात ए इस्लामी और नाहिद इस्लाम की पार्टी जनमत संग्रह के पक्ष में हैं, जबकि तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी और जातीय पार्टी इसका विरोध कर रही हैं। यदि सरकार इसके पक्ष में प्रचार करती है तो इसका नुकसान सीधे बीएनपी को हो सकता है।
यह भी पढ़ें: नाइजर की राजधानी में एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमला…20 लोगों की मौत, 11 गिरफ्तार, सामने आया खौफनाक VIDEO
चुनाव पर यह कदम असर डाल सकता है, इसलिए चुनाव आयोग ने रोक लगा दी। स्थानीय मीडिया “समकाल” ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि, आयोग के फैसले के बाद सरकार के अधिकारी हतप्रभ हैं और सरकार के शीर्ष नेतृत्व में असंतोष की खबरें भी सामने आई हैं।
Bangladesh election commission bans government campaigning feb12 referendum
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur High Court: नागपुर हाई कोर्ट की मनपा को कड़ी फटकार, बिना स्वीकृत प्लान के काम शुरू करने पर सवाल
Jun 19, 2026 | 01:09 PMअमरावती: मूर्तिजापुर-अचलपुर रेल मार्ग को मिलेगा नया जीवन, 1500 करोड़ के प्रोजेक्ट पर नजर
Jun 19, 2026 | 01:07 PMलद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PMKala Hiran Producer Controversy: ‘काला हिरण’ फिल्म अमित जानी को मिली जान से मारने की धमकी, +92 नंबर से आया कॉल
Jun 19, 2026 | 01:02 PMArms License Report: बेटों से ज्यादा बेटियों को सौंपी जा रही असलहों की विरासत; देखें प्रयागराज का आंकड़ा
Jun 19, 2026 | 12:59 PMMulethi For PCOS: अनियमित पीरियड्स से परेशान महिलाओं के लिए फायदेमंद है मुलेठी, जानें इसके लाभ
Jun 19, 2026 | 12:57 PMडिंडोरी में जल संकट से हंगामा: जबलपुर–अमरकंटक मार्ग पर ग्रामीणों का चक्काजाम, नल-जल योजना से नहीं मिल रहा पानी
Jun 19, 2026 | 12:54 PMवीडियो गैलरी

यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM














