- Hindi News »
- India »
- Priyanka Gandhi Vadra Target Bjp Is Plotting To Change The Constitution
भाजपा संविधान बदलने की रच रही साजिश: प्रियंका गांधी वाड्रा
- Written By: साक्षी सिंह

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (फोटो क्रेडिट- ANI )
बालोद: छत्तीसगढ के बालोद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर रविवार को आरोप लगाया कि वह देश के संविधान को बदलने की साजिश रच रही है। गांधी ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बालोद जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ भाजपा के कई नेता जहां-जहां भाषण दे रहे हैं वहां कह रहे हैं कि हमको चार सौ सीट दे दो हम संविधान को बदल डालेंगे। यह क्यों कह रहे हैं।”
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘‘ एक तरफ यह छोटे नेता और उनके कई मंत्री जगह-जगह जाकर कह रहे हैं कि हम संविधान बदल देंगे दूसरी तरफ मोदी जी और उनके बड़े नेता कहते हैं कि हम संविधान को नहीं बदलेंगे। आपको क्या लगता है कि भाजपा के नेता बगैर मोदी जी की इजाजत इतनी बड़ी बात कह सकते हैं। यह पूरी साजिश है।” प्रियंका ने लोगों से कहा, ‘‘ जिस संविधान ने आपको अधिकार दिया, आपको वोट करने का अधिकार दिया, आरक्षण दिया, जिसने आदिवासियों की संस्कृति को बचाकर रखा, दलितों को आगे बढ़ाने का काम किया, भाजपा इस संविधान को बदल कर आपके अधिकार को कमजोर करना चाहती है।”
वाड्रा ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर ‘‘दिखावे की राजनीति” करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मोदी जी को ताकतवर बताते हैं लेकिन उन्होंने अपनी ताकत का इस्तेमाल कभी भी लोगों की समस्याएं कम करने में नहीं किया। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ कल मोदी जी धूमधाम से आएंगे बड़ी-बड़ी बातें की जाएंगी, आपके सामने बड़े-बड़े वादे करेंगे जैसे पहले किए थे। आदिवासी संस्कृति की बात ही होगी लेकिन उसको बचाने का काम नहीं होगा।” उन्होंने कहा, ‘‘ आपसे बेरोजगारी की बात नहीं करेंगे, महंगाई के बारे में बात नहीं करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
असम में हिमंत सरकार ने पेश किया UCC बिल, विधानसभा में विपक्ष ने किया जबरदस्त हंगामा, लिव-इन को लेकर नया ऐलान
DA देने के लिए भी पैसे नहीं, बंगाल की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था पर बोले मंत्री दिलीप घोष, कब सुधरेंगे हालात?
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के कमलनाथ, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ
आपको यही दिखाने की कोशिश होगी कि वह बहुत ताकतवर हैं। आप भरोसा करें सब कुछ ठीक हो जाएगा। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि क्या पिछले 10 सालों में सब कुछ ठीक हो गया। यह दिखावे की राजनीति है।” उन्होंने कहा, ‘‘ आपने इंदिरा जी (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) को बहुत आदर दिया। आज जब मैं उनकी पोती आपके सामने आती हूं आप मेरा सम्मान करते हैं क्योंकि उन्होंने दिखावे के लिए राजनीति नहीं की। आपके बीच आईं आपकी समस्याओं को उन्होंने समझा।” कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ आज इस देश में पूरी तरह से दिखावे की राजनीति चल रही है।
आज तो यह स्थिति आ गई है कि नेता पूजा कर रहा है तो कैमरा होना चाहिए।
इंदिरा जी भी पूजा करती थीं, लेकिन वह इसे एकांत में करती थीं। राजनीति में धर्म का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, यह हमारी परंपरा नहीं है।” उन्होंने कहा कि धर्म का मतलब सेवा और सत्य है और यदि नेता मंच पर खड़े होकर झूठे वादे करें तो वह धार्मिक नेता नहीं है तथा वह सत्य के पथ पर नहीं है। उन्होंने मंच से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की भी तारीफ की और कहा कि भाजपा ने उन्हें परेशान किया और कई झूठे आरोप लगाए। प्रियंका ने इस दौरान जनता से कांकेर से कांग्रेस के प्रत्याशी बिरेश ठाकुर को वोट देने का अनुरोध किया। (एजेंसी)
Priyanka gandhi vadra target bjp is plotting to change the constitution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
May 25, 2026 | 06:25 PMओंकारेश्वर में हरियाणा के श्रध्दालुओं से मारपीट करने वाले 6 कर्मचारी सस्पेंड, प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन
May 25, 2026 | 06:23 PMफिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PMव्यापारियों ने वापस लिया हड़ताल का फैसला, लासलगांव मंडी में प्याज की नीलामी शुरू, किसानों को बड़ी राहत
May 25, 2026 | 06:17 PMयात्रियों को बड़ी राहत: मुंबई से जबलपुर और अजमेर के लिए अब नियमित चलेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें
May 25, 2026 | 06:11 PMकरोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल अंबरनाथ के पार्क, शिवगंगा नगर बाल उद्यान बना शराबियों का अड्डा
May 25, 2026 | 06:06 PMयूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
May 25, 2026 | 06:05 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














