- Hindi News »
- India »
- Priyanka Gandhi Blames Modi Government Wayanad Landslide Victims Did Not Get Central Financial Assistance
वायनाड भूस्खलन : प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर आरोप, पीड़ितों को नहीं मिली केंद्रीय वित्तीय सहायता
- Written By: रीना पंवार
प्रियंका गांधी से पहले केरल सरकार ने भी वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों को सहायता न मिलने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा था। वायनाड में भीषण भूस्खलन में भारी तबाही मची थी जिसमें 200 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।

(फोटो सोर्स एएनआई)
नई दिल्ली : केरल सरकार के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर भूस्खलन प्रभावित वायनाड को वित्तीय सहायता नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र वायनाड को केंद्र सरकार से अभी तक वित्तीय सहयोग नहीं मिला है। उन्होंने संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि वायनाड को लेकर उनकी क्या कार्य योजना है।
हाल ही में हुए वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी को भारी अंतर से जीत मिली थी, जिसके बाद वे वायनाड से लोकसभा सांसद के तौर पर संसद पहुंच चुकी हैं। वायनाड के सांसद के रूप में प्रियंका ने हाल ही में भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ यहां का पहला दौरा किया था।
सरकार से पूछा वायनाड को लेकर सवाल
संसद परिसर में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल, कि क्या उन्होंने केंद्र से वायनाड के लिए अतिरिक्त आवंटन की मांग की है, प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘अतिरिक्त धन की बात नहीं है। वायनाड के लोगों को केंद्र से वित्तीय सहायता ही नहीं मिली है। उन्हें बहुत कम सहयोग मिला है।” उन्होंने यह भी पूछा कि वे यह भी जानना चाहती हैं कि सरकार की वायनाड के लिए क्या कार्य योजना है।
सम्बंधित ख़बरें
एनर्जी सेक्टर में क्वाड का बड़ा दांव: इंडो-पैसिफिक में मजबूत सप्लाई चेन के लिए मिलकर काम करेंगे चारों देश
जापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
Quad Summit: नई दिल्ली में शुरू हुई क्वाड समिट, विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे क्वाड बैठक की अध्यक्षता
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दिल्ली में जुटेगा देशभर का आदिवासी समाज, मुख्य अतिथि होंगे अमित शाह
केरल सरकार भी लगा चुकी आरोप
बता दें कि इससे पहले केरल सरकार ने भी वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों को सहायता न मिलने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राज्य सरकार ने कहा कि उसे केंद्र की ओर से राहत और पुनर्वास के लिए राज्य को आवंटित की जाने वाली राशि के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। बीते रविवार को केरल के एक मंत्री ने बताया कि केरल सरकार की ओर से भूस्खलन के बारे में सभी जानकारी दे दी गई हैं लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक इस बारे में कोई सूचना नहीं दी है कि इन आंकड़ों में कोई गलती थी या नहीं।
देश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
वायनाड में आपदा में मची थी भीषण तबाही
बता दें कि 30 जुलाई को वायनाड में भीषण भूस्खलन हुआ था जिससे यहां कई गांवों का नामोनिशान मिट गया था और लगभग 200 से भी ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। वायनाड के अट्टामाला के कुछ हिस्सों के साथ-साथ यहां के तीन गांवों पुंचिरीमट्टम, चूरलमाला और मुंडक्कई में भीषण तबाही मची थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस आपदा में 231 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 47 लोग अभी भी लापता हैं।
Priyanka gandhi blames modi government wayanad landslide victims did not get central financial assistance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र कैबिनेट में हुए बड़े फैसले, सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम अब मधु दंडवते टर्मिनस, जानें अन्य निर्णय
May 26, 2026 | 05:25 PMMBMC आयुक्त ने प्री-मानसून नाला सफाई कार्यों का लिया जायजा, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
May 26, 2026 | 05:23 PMनांदेड़ में ऐतिहासिक शादी! दूल्हे ने पूरे गांव का कराया 1-1 लाख का बीमा, 33.6 करोड़ की ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी
May 26, 2026 | 05:20 PMExplainer: क्यों खाली कराया जा रहा है जिमखाना क्लब? समझें दिल्ली में सरकारी जमीन आवंटन और लीज का पूरा कानून
May 26, 2026 | 05:19 PMगुरिंदरवीर की सफलता का श्रेय लेने पर भड़के विजेंदर सिंह, पंजाब सरकार की सोशल मीडिया पर की कड़ी आलोचना
May 26, 2026 | 05:11 PM28 जून को नासिक जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष के करीब 8 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
May 26, 2026 | 05:10 PMकान्हा नेशनल पार्क पहुंचीं उर्फी जावेद, बोल्ड फैशन छोड़ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; VIDEO वायरल
May 26, 2026 | 05:07 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














