-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Priyanka Gandhi Accompanied Robert Vadra To Ed Office
मुश्किल में आए हसबैंड रॉबर्ट तो प्रियंका बनीं कंधा, साथ में पहुंची ईडी दफ्तर, वाड्रा बोले- हार्ड टारगेट हूं
- Written By: अभिषेक सिंह
हरियाणा के शिकोपुर लैंड डील मामले में जब उन्हें दोबारा ईडी की पूछताछ का सामना करना पड़ा तो उनके साथ सिर्फ उनके वकील या स्टाफ ही नहीं था बल्कि उनकी सबसे बड़ी ताकत खुद उनकी पत्नी प्रियंका गांधी भी उनके साथ मौजूद थीं।

ईडी दफ्तर के बार रॉबर्ड वाड्रा व प्रियंका गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: बिजनेसमैन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पित रॉबर्ट वाड्रा एक बार फिर से ईडी के रडार पर हैं। आज यानी बुधवार को उन्हें लगातार दूसरे दिन ईडी के दफ्तर में तलब किया गया। इस दौरान पत्नी प्रियंका गांधी भी उनके साथ पहुंची और जब चक पूछताछ चली तब तक वह वेटिंग रूम में इंतजार करती रहीं।
हरियाणा के शिकोपुर लैंड डील मामले में जब उन्हें दोबारा ईडी की पूछताछ का सामना करना पड़ा तो उनके साथ सिर्फ उनके वकील या स्टाफ ही नहीं था बल्कि उनकी सबसे बड़ी ताकत खुद उनकी पत्नी प्रियंका गांधी भी उनके साथ मौजूद थीं। दफ्तर के बाहर उनकी मौजूदगी ने साफ कर दिया कि ये सिर्फ कानूनी लड़ाई नहीं बल्कि एक परिवार की परीक्षा भी है!
वेंटिग रूम में करती रहीं इंतजार
हरियाणा के चर्चित शिकोपुर लैंड डील मामले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की। ये पूछताछ करीब दो घंटे तक चली। वाड्रा के साथ उनकी पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी ईडी दफ्तर पहुंचीं। दफ्तर के बाहर पहुंचते ही प्रियंका ने अपने पति को गले लगाया और उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद वाड्रा अंदर चले गए और प्रियंका बाहर वेटिंग रूम में बैठ गईं।
सम्बंधित ख़बरें
हरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
जाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
ईडी दफ्तर से निकलने के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से कहा कि वह गुरुग्रामल की एक जमीन मामले में ईडी के सामने पेश हुए। वाड्रा ने बताया कि उन्होंने (ईडी) मुझे कल भी बुलाया है। वे मुझे बुलाते रहेंगे। इस दौरान भी प्रियंका गांधी मौजूद रहीं।
#WATCH | Delhi: Businessman Robert Vadra leaves the ED office. He appeared before the ED in connection with the Gurugram land case. Robert Vadra says, “Yes, they have called me tomorrow also. They will keep calling me…” pic.twitter.com/Af0hZ521DB — ANI (@ANI) April 16, 2025
‘मैं डरता नहीं, हार्ड टारगेट हूं’
ईडी की पूछताछ के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ”हम किसी से नहीं डरते। हमें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि हम प्रासंगिक हैं। चाहे राहुल गांधी को संसद में रोका जाए या मुझे बाहर – हम आसान लक्ष्य नहीं, बल्कि मुश्किल लक्ष्य हैं।” उन्होंने कहा कि वे इस मामले से डरते नहीं हैं, बल्कि हर सवाल का पूरी ताकत से जवाब दे रहे हैं।
वाड्रा ने साफ कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और न ही उनसे कुछ छिपा है। उन्होंने कहा, ”समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता। आज हम सवालों का सामना कर रहे हैं, कल शायद उन्हें करना पड़े। मैं डरता नहीं, खट्टर सरकार मुझे इस मामले में दो बार क्लीन चिट दे चुकी है। अब सात साल बाद वही सवाल दोहराए जा रहे हैं।”
देश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गौरतलब है कि मंगलवार को भी रॉबर्ट वाड्रा से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की गई थी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत उनका बयान दर्ज किया गया था। उस समय भी वाड्रा ने कहा था कि उन्हें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अल्पसंख्यकों की आवाज उठाई है और सरकार विपक्ष को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।
Priyanka gandhi accompanied robert vadra to ed office
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: ट्रंप करते व्यर्थ की बड़बड़ दिमाग कमजोर, हुए भुलक्कड़
Jul 10, 2026 | 07:12 AMगुजरात उपचुनाव: वडोदरा की मंजलपुर सीट से BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार?
Jul 10, 2026 | 07:11 AMYogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर इन पांच चीजों का दान माना जाता है सबसे शुभ
Jul 10, 2026 | 07:10 AMAaj Ka Panchang 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि
Jul 10, 2026 | 07:08 AMUS Iran War: ट्रंप का अगला टारगेट मोजतबा खामेनेई, अमेरिका ने 170 ठिकानों पर की भीषण बमबारी
Jul 10, 2026 | 07:05 AMभंडारा: फिर्यादी से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने पर मामला दर्ज, ACB के जाल में करडी थाने का हवलदार
Jul 10, 2026 | 07:04 AMMoshi Building Collapse: कचरे के ढेर में दबे 8 लोग अब भी भगवान भरोसे, दिन-रात जारी रेस्क्यू; 1 लाश मिली
Jul 10, 2026 | 07:04 AMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














