- Hindi News »
- India »
- President Murmu Will Give Away Pravasi Bharatiya Samman Award Ministry Of External Affairs Announced Names
भुवनेश्वर में होगा 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी विजेताओं को सम्मानित, जानें कौन हैं विजेता
- Written By: आंचल लोखंडे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान प्रवासी भारतीय सम्मान अवॉर्ड यानी पीबीएसए प्रदान करेंगी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की।

प्रवासी भारतीय सम्मान अवॉर्ड प्रदान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
दिल्ली: भारत अतिथि देवो भवः और वसुधैव कुटुबकम की संज्ञा को मानने वाला देश है। इसी को साकार करने के लिए वह लगातार प्रयासरत भी रहता है। भारत को अपने विशाल विदेशी समुदाय से जोड़ने तथा उनके ज्ञान, विशेषज्ञता और कौशल को एक साझा मंच पर लाने के उद्देश्य से प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन विदेश मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम – 2003 से हर वर्ष 7-9 जनवरी को आयोजित किया जाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान प्रवासी भारतीय सम्मान अवॉर्ड यानी पीबीएसए प्रदान करेंगी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। बता दें कि यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रवासी भारतीयों को दिया जाता है।
राष्ट्रपति द्वारा प्रवासी भारतीय सम्मान होगा प्रदान
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का 18वां संस्करण 8 से 10 जनवरी तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने कहा, “प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के समापन सत्र में भारत की माननीय राष्ट्रपति द्वारा प्रवासी भारतीय सम्मान अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे।” मंत्रालय ने कहा कि पुरस्कार विजेताओं में ब्रिटेन से ऊषा कुमारी पराशर राजनीति के क्षेत्र में और अमेरिका से डॉ. शर्मिला फोर्ड सामुदायिक सेवा के लिए शामिल हैं। कुछ संस्थानों को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
शिवराज सिंह चौहान ने 22 राज्यों के कृषि मंत्रियों की ली बैठक, 1 से 30 जून तक देशभर में चलेगा खेत बचाओ अभियान
कौन हैं हर्ष मल्होत्रा? जिन्हें BJP ने सौंपी दिल्ली की कमान, गौतम गंभीर की सीट पर लड़ा था चुनाव
बीजेपी का बड़ा फेरबदल, दिल्ली समेत चार राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को राजधानी की कमान
पीबीएसए प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान
पीबीएसए-2025 के लिए नामों की सिफारिश जूरी-सह-पुरस्कार समिति द्वारा की गई थी। पीबीएसए प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह पुरस्कार प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के भाग के रूप में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।
देश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ऑस्ट्रेलिया से प्रोफेसर अजय राणे, रोमानिया से जग्गन्नाथ शेखर विजेता
प्रवासी भारतीय सम्मान अवॉर्ड-2025 प्रदान करने के लिए समिति द्वारा अनुशंसित पुरस्कार विजेताओं की सूची में जगह बनाने वालों में ऑस्ट्रेलिया से प्रोफेसर अजय राणे सामुदायिक सेवा के लिए, ऑस्ट्रिया से डॉ. मारियालेना जोन फर्नांडीस शिक्षा के क्षेत्र में, रोमानिया से जग्गन्नाथ शेखर अस्थाना व्यवसाय के क्षेत्र समेत अन्य शामिल हैं। सामुदायिक सेवा के लिए सम्मान अर्जित करने वाले रूस के संगठन ‘हिंदुस्तानी समाज’ के अलावा गुयाना का सरस्वती विद्या निकेतन भी इस सूची में शामिल है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
President murmu will give away pravasi bharatiya samman award ministry of external affairs announced names
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Robotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMबंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














