-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Reached Varanasi For The First Time After Lok Sabha Elections 2024
वाराणसी में बोले पीएम नरेन्द्र मोदी, कहा- अब तो मां गंगा ने भी मुझे ले लिया है गोद
- Written By: अभिषेक सिंह
लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यहां पीएम ने 2014 लोकसभा चुनाव के समय दिए गए बयान से ही मिलता जुलता एक और बयान दिया है।

वाराणसी में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया)
वाराणसी: लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यहां यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां पीएम मोदी ने किसान सम्मेलन को भी संबोधित किया।
वाराणसी से लगातार तीसीर बार जीत दर्ज के करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। बाबत पुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पीएम मोदी सीधा मिर्जामुराद मेंहदी गंज पहुंचे जहां उन्होंने किसान सम्मेलन को संबोधित किया। यहां बोलते हुए पीएम उन्हें तीसरी बार लोकसभा भेजने के लिए वाराणसी के लोगों का अभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने यहां मंगलवार को कहा, ‘‘अब तो मां गंगा ने भी मुझे जैसे गोद ले लिया है, मैं यहीं का हो गया हूं।”
9.26 करोड़ के खाते में भेजे 20 हजार करोड़
इस दौरान प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर देश भर के 9.26 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17 वीं किस्त के तहत 20 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि हस्तांतरित की। साथ ही पीएम ने सहायता समूहों की 30 हज़ार महिलाओं को कृषि सखी के रूप में प्रमाण-पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। महिलाओं को सम्मानित करते हुए पीएम ने कहा कि कृषि सखी के रूप में बहनों की भूमिका उनके सम्मान और आय के साधनों में वृद्धि करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
भोजपुरी में की भाषण की शुरुआत
प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए भोजपुरी भाषा में अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ”चुनाव जीतले के बाद आज हम पहली बार बनारस आयल हईं। काशी के जनता जनार्दन के हमार प्रणाम।” मोदी ने कहा कि ”बाबा विश्वनाथ और मां गंगा के आशीर्वाद से काशीवासियों के असीम स्नेह से मुझे तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनने का सौभाग्य मिला है।”
मैं यहीं का हो गया हूं: पीएम मोदी
पीएम ने आगे कहा कि ”काशी के लोगों ने मुझे लगातार तीसरी बार अपना प्रतिनिधि चुन कर धन्य कर दिया है। अब तो मां गंगा ने भी मुझे जैसे गोद ले लिया है, मैं यहीं का हो गया हूं।” मोदी ने हाल में हुए लोकसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि इस चुनाव ने देश के लोकतंत्र की विशालता, सामर्थ्य एवं व्यापकता तथा भारत में लोकतंत्र के जड़ों की गहराई को दुनिया के सामने पूरे सामर्थ्य के साथ प्रस्तुत किया।
सीएम-पूर्व सीएम-डिप्टी सीएम ने किया स्वागत
किसान सम्मान सम्मेलन में मंगलवार को जब प्रधानमंत्री पहुंचे तब उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया। मोदी को योगी ने कंधे पर हल लिए किसान का एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया। तीन किसान… रमेश साहनी, उदयभानु सिंह और लालबहादुर राम ने प्रधानमंत्री का किसानों की तरफ से स्वागत किया।
Pm narendra modi reached varanasi for the first time after lok sabha elections 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














