नई दिल्ली: टी20 विश्व कप जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम आज विशेष विमान से अपने वतन लौट आई है । वहीं आज PM नरेंद्र मोदी ने भी प्रधानमंत्री आवास पर टीम इंडिया का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री से इस खास मुलाकात के बाद टीम इंडिया 7 लोक कल्याण मार्ग से रवाना हुई। पिछले शनिवार को टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की है।
#WATCH | Indian Cricket team meets Prime Minister Narendra Modi at 7, Lok Kalyan Marg.
Team India arrived at Delhi airport today morning after winning the T20 World Cup in Barbados on 29th June. pic.twitter.com/840otjWkic
— ANI (@ANI) July 4, 2024
वहीं आज BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के स्वदेश लौटने को लेकर खुश होकर कहा कि, आज हर कोई खुश है क्योंकि कई देशों को हराकर आईसीसी T20 वर्ल्ड कप जीतना टीम इंडिया के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मैं सभी खिलाड़ियों, टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई अधिकारियों को इसका श्रेय दूंगा।
#WATCH | On Team India reach Delhi after winning the ICC T20 World Cup, BCCI Vice-President Rajeev Shukla says, “Everybody is happy because it’s a great achievement to win the ICC T20 World Cup after defeating South Africa and many countries. I would like to give credit to all… pic.twitter.com/cJvm7xkbFM
— ANI (@ANI) July 4, 2024
#WATCH | Indian Cricket team leaves from 7, Lok Kalyan Marg after meeting Prime Minister Narendra Modi.
Team India arrived at Delhi airport today morning after winning the T20 World Cup in Barbados on 29th June. pic.twitter.com/YNss5I0tPX
— ANI (@ANI) July 4, 2024
इससे पहले लगातार बूंदाबादी के बीच हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था भी रही जिससे प्रंशसक खिलाड़ियों से निश्चित दूरी पर ही रहे। लेकिन मौसम की परवाह किए बिना सैकड़ों प्रशंसक स्लोगन लिखे बैनर और राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए यहां पहुंचे और खिलाड़ियों को बधाई दी।
#WATCH | Delhi: Another bus of the Indian Cricket Team reaches 7, Lok Kalyan Marg, to meet Prime Minister Narendra Modi. pic.twitter.com/IK1OtXD6QZ
— ANI (@ANI) July 4, 2024
#WATCH | Delhi: Indian Cricket Team reaches 7, Lok Kalyan Marg, to meet Prime Minister Narendra Modi.
Team India with the T20 World Cup trophy arrived at Delhi airport today morning after winning the second T20I title. pic.twitter.com/fbmVpL2eWs
— ANI (@ANI) July 4, 2024
#WATCH | Supporters gather outside ITC Maurya, in Delhi where team India stayed and will leave shortly to meet PM Narendra Modi. pic.twitter.com/P6PChx8mNb
— ANI (@ANI) July 4, 2024
#WATCH | Indian Cricket Team leave from ITC Maurya to meet PM Narendra Modi, in Delhi pic.twitter.com/JBF0RhoVlM
— ANI (@ANI) July 4, 2024
गौरतलब है कि एअर इंडिया का विशेष विमान AIC24WC ‘एयर इंडिया चैम्पियंस 24 विश्व कप’ बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह चार बजकर 50 मिनट पर बारबडोस से रवाना हुआ और 16 घंटे बिना रुके यात्रा करने के बाद आज सुबह 6 बजे (भारतीय समयानुसार) दिल्ली पहुंचा था। बारबडोस में तूफान ‘बेरिल’ के चलते विमानों की आवाजाही पूरी तरह बंद होने के कारण भारतीय क्रिकेट टीम खिताब जीतने के तुरंत बाद स्वदेश नहीं लौट सकी थी। इस दौरान पूरी टीम अपने होटल में रुकी रही थी।