- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Politics Dipankar Slams Bjp Jdu Over Cruuption And Modo Nitish Silence
‘मोदी-नीतीश चुप क्यों हैं?’ दीपांकर ने जेडीयू-बीजेपी को किया टारगेट, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल!
Bihar Assembly Elections: CPI (ML) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह चुनाव बदलाव का है। बिहार की जनता बेसब्री से चुनावों का इंतज़ार कर रही है क्योंकि वह इस सरकार से मुक्ति चाहती है।
- Written By: अभिषेक सिंह

पीएम मोदी व नीतीश कुमार (कॉन्सेप्ट फोटो)
Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव के ‘सियासी महाभारत’ का औपचारिक शंखनाद होना अभी भले ही बाकी है, लेकिन राजनैतिक दलों और राजनेताओं ने कमर कस ली है। सियासतदानों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के नेता का बड़ा बयान सामने आया है।
भाकपा(माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह चुनाव बदलाव का है। बिहार की जनता बेसब्री से चुनावों का इंतज़ार कर रही है क्योंकि वह इस सरकार से मुक्ति चाहती है। इस चुनाव में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा होगा। उन्होंने गुरुवार को भागलपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही।
बीजेपी-जेडीयू पर साधा निशाना
भट्टाचार्य ने कहा, “केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में नीतीश कुमार सत्ता में हैं। दोनों पार्टियों ने जनता से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए हैं। काम उन वादों के विपरीत हुआ है। लोगों से विकास का वादा किया गया था, लेकिन गरीबी, बेरोजगारी और पलायन बढ़ गया है। लोग कर्ज के बोझ तले दबे हैं। सुशासन के वादों के बावजूद भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: देश का सियासी नक्शा भगवा, बीजेपी का अधिकांश राज्यों में वर्चस्व
राष्ट्रपति तो लाम का ऐतिहासिक दौरा; रक्षा और सामरिक सहयोग पर रहेगी नजर, आज पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक
72% क्षेत्रफल और 78% आबादी पर ‘भगवा’ राज; 2013 के मुकाबले देश में ढाई गुना बढ़ी बीजेपी विधायकों की संख्या
बंगाल की जनता के लिए PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान, पहली कैबिनेट में लगेगी मुहर, जानें किसे होगा फायदा
‘मोदी-नीतीश चुप क्यों: दीपांकर
दीपांकर ने कहा, “जमीनी स्तर पर भी भ्रष्टाचार बढ़ा है। बिहार सरकार ने CAG को 70,000 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं दिया है। अब, मंत्रियों के भी भ्रष्टाचार में शामिल होने के बड़े खुलासे हो रहे हैं। लेकिन भाजपा और जदयू इन आरोपों पर क्यों नहीं बोल रही है?” प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप क्यों हैं? जनता सब समझती है।
प्रशांत किशोर पर भी किया हमला
भट्टाचार्य ने जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को भी नहीं बख्शा। उन्होंने प्रशांत किशोर से सवाल किया कि तीन साल में उनके पास 240 करोड़ रुपये कहां से आए? किस व्यक्ति, पार्टी या कंपनी ने यह रकम परामर्श शुल्क या चुनावी चंदे के रूप में दी? यह भी जनता के सामने आना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Bihar Pre Election Survey: राहुल-तेजस्वी ने किया खेल या हुए फेल, नीतीश-PK में कौन बनेगा ‘सम्राट’?
दीपांकर तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के गांधी विचार मंच परिसर में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पीरपैंती जा रहे थे। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार ने पीरपैंती में किसानों की जमीन अडानी पावर लिमिटेड को कम दाम पर दे दी है, जो गलत है। एक रुपये में इतनी जमीन देना और लाखों पेड़ों की बलि देना यहां के लोगों को मंजूर नहीं है।”
Bihar politics dipankar slams bjp jdu over cruuption and modo nitish silence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में व्यावसायिक गैस सिलेंडर में ₹993 की बढ़ोतरी: बाजार में हड़कंप, कालाबाजारी की आशंका गहराई
May 06, 2026 | 03:09 PMLeopard Captured Sakoli: 5 वर्षीय बच्ची पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ा गया, विर्शी क्षेत्र में दहशत खत्म
May 06, 2026 | 03:09 PMबुरहानपुर में उद्योगपतियों से मिले सीएम मोहन यादव, कहा- हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ है सरकार
May 06, 2026 | 02:56 PMनागपुर सहित महाराष्ट्र में आपूर्ति विभाग के ज्यादातर पद खाली, गरीबों तक अनाज पहुंचने में संकट
May 06, 2026 | 02:56 PMममता बनर्जी का फैसला सही, इस्तीफा देने की जरूरत नहीं’, संजय राउत ने उद्धव ठाकरे मामले का दिया हवाला
May 06, 2026 | 02:55 PMBhandara-Gondia MP: सांसद डॉ. प्रशांत पडोले के 2 साल बेमिसाल; संसद में 100% उपस्थिति और विकास कार्यों की झड़ी
May 06, 2026 | 02:46 PMनसरापुर कांड में बड़ा अपडेट, आरोपी को आधी रात गांव ले गई पुणे पुलिस और फिर…
May 06, 2026 | 02:45 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














