सुनील शेट्टी ने दशहरा पर फैंस को दी प्रेरणा, बोले- मंदिर की शांति और अंदर की आग बनाती है असली जीत

Suniel Shetty on Dussehra: सुनील शेट्टी ने दशहरा के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को प्रेरित किया। वीडियो में वे मंदिर में भगवान के दर्शन करते और उत्सव का आनंद लेते नजर आए।
सुनील शेट्टी ने दशहरा पर फैंस को दी प्रेरणा, बोले- मंदिर की शांति और अंदर की आग बनाती है असली जीत
सुनील शेट्टी ने दशहरा पर फैंस को दी प्रेरणा
Published on: 
Updated on: 

Suniel Shetty Inspires: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने गुरुवार को दशहरा के अवसर पर सोशल मीडिया पर एक विशेष वीडियो साझा किया, जिसमें वे इस त्योहार के महत्व और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव पर बात करते नजर आए। वीडियो में उन्होंने दर्शकों को त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए इसे सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि आत्मा और संस्कारों का प्रतीक बताया। वीडियो में सुनील शेट्टी दशहरा समारोह में शामिल होते दिख रहे हैं।

सुनील शेट्टी मंदिर में भगवान के दर्शन करते हैं, उपस्थित लोगों से मिलते हैं और उत्सव का आनंद लेते हैं। कभी वे मंदिर में आशीर्वाद लेते हैं तो कभी उत्सव के माहौल में पूरी तरह डूबे नजर आते हैं। सुनील ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि दशहरा सिर्फ एक त्योहार नहीं है, यह मुझे मेरी जड़ों की याद दिलाता है। पिली नालिके की आवाज, देवी मंदिर की शांति, और वह आग जो मेरे अंदर के संस्कारों की है। जहां इरादा श्रीराम जैसा हो, वहां हर रावण की हार निश्चित है। आप सभी को साहस, स्पष्टता और संस्कृति से भरे दशहरा की शुभकामनाएं।

सुनील शेट्टी के प्रोजेक्ट

सुनील शेट्टी का यह भावपूर्ण संदेश फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कमेंट सेक्शन में प्रशंसक उनके विचारों की सराहना कर रहे हैं और वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील हाल ही में वेब सीरीज हंटर में नजर आए थे। इस सीरीज में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया है, जबकि जैकी श्रॉफ खलनायक 'द सेल्समैन' के रूप में दिखे। इस वेब सीरीज का निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है और इसमें अनुषा दांडेकर और बरखा बिष्ट भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

आने वाली फिल्में

सुनील शेट्टी की अगली बड़ी फिल्म वेलकम टू द जंगल है, जो हिट फ्रैंचाइजी की अगली कड़ी है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, रवीना टंडन और अरशद वारसी जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक अहमद खान हैं और यह फिल्म आने वाले महीनों में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। दशहरा पर सुनील शेट्टी का यह वीडियो न केवल उत्सव की भावना को दर्शाता है, बल्कि यह सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और अपने अंदर के साहस, स्पष्टता और संस्कार को याद रखने की प्रेरणा भी देता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com