-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Addresses The G20 Virtual Summit In New Delhi
‘आतंकवाद कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, निर्दोष लोगों की हत्याएं अस्वीकार्य’, G20 समिट में बोले PM मोदी
- Written By: किर्तेश ढोबले

पीएम मोदी ने G20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन को संबोधित किया (PTI Photo)
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) बुधवार को जी- 20 नेताओं के एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन (Virtual G20 Leaders Summit) की मेजबानी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम जी20 को नयी ऊंचाइयों पर ले गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जी20 ने बहुपक्षवाद पर विश्वास बढ़ाया है। वर्चुअल G20 शिखर सम्मेलन में अपनी समापन टिप्पणी में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि G20 ग्लोबल साउथ की अपेक्षाओं के लिए काम करना जारी रखेगा।
PM Modi expresses India's support for Brazil's G20 Presidency, talks of 'Vasudhaiva Kutumbakam' as way forward for global peace Read @ANI Story | https://t.co/WwmTGmX5QE#PMModi #G20 #Brazil pic.twitter.com/QrTEFz3xsI — ANI Digital (@ani_digital) November 22, 2023
पश्चिम एशिया के हालात पर जताई चिंता
वर्चुअल शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में व्याप्त असुरक्षा और अस्थिरता पर चिंता जताते हुए जी20 नेताओं से कहा कि यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि इजरायल-हमास युद्ध क्षेत्रीय संघर्ष का रूप न ले। उन्होंने इजरायली बंधकों की रिहाई की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रीय और राजनीतिक संकट को दूर करने के लिए कूटनीति और बातचीत ही एकमात्र रास्ता है। गाजा में मानवीय संकट का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वहां तक शीघ्र और सुरक्षित रूप से मानवीय सहायता पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जी20 हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।
पीएम मोदी और जी20 देशों के नेता (PTI Photo)
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत निशानेबाज: देश में महान आयोजन कराओ भिखारियों-झोपड़ियों को छुपाओ
अमेरिका ने जी-20 से दक्षिण अफ्रीका को किया ऑउट, पुतिन के इस बड़े दुश्मन को किया शामिल, मचा बवाल
ट्रंप ने अफ्रीका को किया G20 से बाहर, तो कांग्रेस ने PM मोदी से पूछा सवाल; कहा- ‘मित्र’ के साथ..!
किसानों के हिमायती बने ट्रंप, G20 से इस देश को बाहर करने का किया ऐलान, व्हाइट हाउस में हुई थी बहस
मोदी ने कहा, ‘हमारा एक साथ आना दिखाता है कि हम सभी मुद्दों के प्रति संवेदनशील हैं और उनके समाधान के लिए एक साथ खड़े हैं। हमारा मानना है कि आतंकवाद हमारे लिए अस्वीकार्य है। नागरिकों की मौत, चाहे वह कहीं भी हो, निंदनीय है। हम बंधकों की रिहाई की खबर का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि सभी बंधकों को जल्द रिहा कर दिया जाएगा।
There is zero tolerance for terrorism; deaths of innocents unacceptable: PM Modi at G20 meet on West Asia situation — Press Trust of India (@PTI_News) November 22, 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा
प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘पिछले साल 16 नवंबर को जब इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने मुझे औपचारिक तौर पर जी20 की अध्यक्षता सौंपी थी तब मैंने कहा था कि हम इस मंच को समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्रवाई उन्मुख और निर्णायक बनाएंगे। एक साल में, हमने एक साथ मिलकर यह हासिल किया है।’
Besides development agenda, we exchanged views on global situation, its economic, social implications:PM Modi in closing remarks at G20 meet — Press Trust of India (@PTI_News) November 22, 2023
पीएम मोदी और जी20 देशों के नेता (PTI Photo)
हम सभी मिलकर जी20 को नई ऊंचाइयों पर ले गए
पीएम ने कहा, ‘हम सभी मिलकर जी20 को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं।’ मोदी ने कहा कि अविश्वास और चुनौतियों से भरी इस दुनिया में, यह विश्वास ही है जो सभी को एक साथ बांधता है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में हमने ‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’ पर भरोसा जताया है और विवादों से दूर जाते हुए हमने एकता और सहयोग के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि अन्य नेताओं के विचार सुनने के बाद उनका मानना है कि इस सहित बिंदु समेत कई बिंदुओं पर सहमति है। जी20 में जिन बिंदुओं पर सहमति बनी है उन्हें सूचीबद्ध करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि इजरायल-फलस्तीन मुद्दे के स्थायी हल के लिए दो-राष्ट्र समाधान आवश्यक है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जी 20 शिखर सम्मेलन में व्लादिमीर पुतिन(PTI Photo)
वसुधैव कुटुंबकम
प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि जी20 वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना के साथ एकजुट होकर काम करेगा। उन्होंने कहा, ”यह ग्लोबल साउथ की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करना जारी रखेगा।” मोदी ने उम्मीद जताई कि जी20 बहुपक्षीय विकास बैंकों और वैश्विक प्रशासन में सुधार के मुद्दे पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने ब्राजील की अध्यक्षता में जी20 के संभावित एजेंडे के संदर्भ में कहा कि ऋण पुनर्गठन के लिए पारदर्शी कदम उठाए जाएंगे।
जी20 देशों के नेता (PTI Photo)
भारत ने दिसंबर 2022 में मिली थी G20 की अध्यक्षता
नेताओं के शिखर सम्मेलन के अंतिम सत्र में पीएम मोदी ने जी20 नेताओं को अपने हस्तक्षेप में भाग लेने वाले नेताओं द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन को आगे बढ़ाने के लिए भारत की जी20 अध्यक्षता अवधि के अंत में वस्तुतः फिर से बुलाने का सुझाव दिया था। उल्लेखनीय है कि भारत ने 1 दिसंबर, 2022 को G20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी, जो 30 नवंबर तक जारी रहेगी।
Pm narendra modi addresses the g20 virtual summit in new delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे के ऐलान पर भी शुरू हुई सियासत
Jul 05, 2026 | 06:36 PMआमिर खान-गौरी की शादी में पहुंचे देश के बड़े चेहरे, मुकेश अंबानी और इरफान पठान समेत इन मेहमानों ने बढ़ाई रौनक
Jul 05, 2026 | 06:24 PMDatia By-Election: जीतू पटवारी के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, बोले- 35 हजार वोटों से हार चुके हैं पटवारी
Jul 05, 2026 | 06:23 PM30 दिन जेल में रहे CM-PM तो जाएगा पद, कांग्रेस क्यों कर रही इस बिल का विरोध? मानसून सत्र से पहले सियासत तेज
Jul 05, 2026 | 06:11 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अब मोहन भागवत की एंट्री, दत्तात्रेय होसबले के बाद संघ प्रमुख ने भी तोड़ी चुप्पी
Jul 05, 2026 | 06:09 PMमंत्री गिरीश महाजन के नेतृत्व में उन्नत नासिक अभियान के तहत Mission Green Monsoon 2026 की हुई शुरुआत
Jul 05, 2026 | 06:03 PMAamir Khan Wedding: जमीन पर बैठकर आमिर-गौरी ने किए शादी के पेपर साइन, दोनों के बेटे भी बने इस खास पल के गवाह
Jul 05, 2026 | 05:56 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM














