-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Said In Mann Ki Baat Indias Unity Is Reflected In Festivals Also Congratulated On Hindu New Year
आज ‘मन की बात’ में बोले PM मोदी- त्योहारों में दिखती है भारत की एकता, गर्मी की छुट्टियों पर बच्चों को दिया ख़ास टास्क
- Written By: राहुल गोस्वामी
Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को ‘मन की बात’ के 120वें एपिसोड को संबोधित किया। वहीं इस मौके पर उन्होंने चैत्र नवरात्र, उगादि, विषु पर्व और गुड़ी पड़वा की बधाई दी।

पीएम मोदी (सौजन्य-एएनआई)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को ‘मन की बात’ के 120वें एपिसोड को संबोधित किया। वहीं इस मौके पर उन्होंने चैत्र नवरात्र, उगादि, विषु पर्व और गुड़ी पड़वा की बधाई दी। आज PM मोदी ने ‘मन की बात’ को संबोधित करते हुए कहा कि, “आज बहुत पावन दिन पर मुझे आपसे ‘मन की बात’ करने का अवसर मिला है। आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा की की खास तिथि है।
आज प्रधानमंत्री मोदी नेकहा कि आज और आगामी दिनों में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहार भारत की विविधता में व्याप्त एकता की भावना के सूचक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 120वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चैत्र नवरात्र, उगादि, विषु पर्व और गुड़ी पड़वा की बधाई दी। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ को संबोधित करते हुए कहा, “आज बहुत पावन दिन पर मुझे आपसे ‘मन की बात’ करने का अवसर मिला है। आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। मोदी ने लोगों से इस भावना को मजबूत करने का आग्रह किया।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
उन्होंने ‘मन की बात’ मासिक कार्यक्रम में कहा कि, रविवार को विभिन्न राज्य अपना पारंपरिक नववर्ष मना रहे हैं और आगामी दिनों में कई अन्य राज्य भी इसे मनाएंगे। मोदी ने कहा कि ईद सहित अन्य त्योहार भी मनाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को इन त्योहारों की बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में कुछ ही सप्ताह बाद गर्मी की छुट्टियां भी शुरू होने वाली हैं और गर्मी के लंबे दिन छात्रों के लिए नए शौक विकसित करने एवं अपने कौशल को निखारने का समय होते हैं।
Sharing this month’s #MannKiBaat. Do tune in! https://t.co/1d47EZJXiN — Narendra Modi (@narendramodi) March 30, 2025
प्रधानमंत्री ने छात्रों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने वालों से ‘माईहॉलिडेज” हैशटैग का उपयोग करने तथा छात्रों एवं अभिभावकों से ‘‘हॉलिडेमेमोरीज” हैशटैग के साथ अपने अनुभव साझा करने का आग्रह किया। इस बाबत PM मोदी ने छात्रों से कहा, “आप Vibrant Village अभियान से जुड़कर सीमावर्ती गांवों में एक अनोखा अनुभव ले सकते हैं। अंबेडकर जयंती पर पदयात्रा में हिस्सा लेकर आप संविधान के मूल्यों को लेकर जागरूकता भी फैला सकते हैं।”
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके साथ ही PM मोदी ने कहा, “बच्चों और उनके अभिभावकों से मेरा अनुरोध है कि वे गर्मी की छुट्टियों के अनुभवों को #HolidayMemories के साथ जरूर साझा करें। मैं आपके अनुभवों को आगे आने वाली मन की बात में शामिल करने का भी प्रयास करूंगा।”
PM मोदी ने अपने संबोधन में विभिन्न तरीकों से जल संरक्षण कर ‘कैच द रेन’ अभियान को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह के कदमों से पिछले सात से आठ साल में 11 अरब घन मीटर से अधिक पानी बचाया गया है। उन्होंने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह भारत की ओर से मानवता के लिए एक अमूल्य उपहार है। इसके साथ ही PM मोदी ने कहा कि 21 जून को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अब एक बड़ा उत्सव बन गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष इस आयोजन का विषय ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pm modi said in mann ki baat indias unity is reflected in festivals also congratulated on hindu new year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














