- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Message To Families Who Lost Loved Ones In Delhi Explosion
‘जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया…’, दिल्ली धमाके पर PM मोदी ने जताया दुख, जानें क्या कहा?
Delhi Blast Update: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट में 11 की मौत, कई घायल। पीएम मोदी ने संवेदना व्यक्त की। पुलिस इलाके को घेरकर जांच कर रही है।
- Written By: अक्षय साहू

दिल्ली धमाके पर पीएम मोदी ने जताया दुख (सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi on Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस विस्फोट में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। पीएम मोदी ने कहा कि प्रभावित लोगों की मदद के लिए अधिकारी तत्पर हैं और गृह मंत्री अमित शाह ने अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की है।
शुरुआती जांच के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह ब्लास्ट पार्क की गई एक कार में हुआ। पूरे क्षेत्र को पुलिस ने घेर लिया है और आम वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इस घटना के बाद दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास कार में हुए इस धमाके में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं।
घटना के बाद कई शहर हाई अलर्ट
लाल किला के पास धमाके के बाद मुंबई पुलिस ने भी एहतियाती कदम उठाए हैं और शहर के कई इलाकों में पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य के सभी प्रमुख स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
असम चुनाव: ‘घुसपैठियों को हटाने में सफल नहीं हुए हैं…’, अमित शाह ने सोनितपुर रैली में कही बड़ी बात
‘BJP आई तो खुलेंगे काले कारनामों के राज’, केरल में गरजे PM मोदी; क्यों डरे हैं कम्युनिस्ट और कांग्रेस?
रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज पूरे इलाके में सुनाई दी, और लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए। आसपास के सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा सके।
राहुल गांधी की जांच की मांग
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की ख़बर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
यह भी पढ़ें: ‘सुबह फरीदाबाद में हथियार पकड़े गए..सरकार धमाके का इंतजार कर रही थी?’ दिल्ली ब्लास्ट पर सियासत शुरू
दिल्ली की सुरक्षा में दिल्ली की सुरक्षा: केजरीवाल
वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, लाल किले के पास हुए धमाके की खबर बेहद चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ लोगों की जान भी गई है, ये बेहद दुखद है। पुलिस और सरकार को तुरंत इसकी जांच करनी चाहिए कि ये धमाका कैसे हुआ और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। दिल्ली की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
Pm modi message to families who lost loved ones in delhi explosion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MI ने IPL में किया चेज किया अपना सबसे बड़ा टारगेट, KKR को 6 विकेट से चटाई धूल, खूब बोला रोहित-रिकल्टन का बल्ला
Mar 29, 2026 | 11:13 PMग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PMखरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PMमहिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PMईरान में जमीनी युद्ध की तैयारी: ट्रंप और नेतन्याहू का खार्ग द्वीप और होर्मुज पर कब्जे का मेगा प्लान
Mar 29, 2026 | 10:10 PMवोटर कार्ड से एंट्री…बिना फ्लाइट भूटान ट्रिप, बंगाल के इस शहर से बस कुछ ही दूर है ‘फुएंत्शोलिंग’
Mar 29, 2026 | 10:07 PMमीरा-भाईंदर का ‘बैलेंस्ड’ बजट, एजुकेशन, हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव
Mar 29, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:37 PM
1 अप्रैल से जेब पर पड़ेगी मार, LPG, ट्रेन टिकट से लेकर Income Tax तक होने जा रहे ये 8 बड़े बदलाव- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:33 PM
रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM
क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PM












