ट्रेनिंग कैंप में देरी से पहुंचे राहुल गांधी तो कांग्रेस ने दी सजा, सबके सामने लगवाए पुशअप

Congress News: मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण सत्र में देर से पहुंचने पर राहुल गांधी को 10 पुशअप लगाने की सजा मिली।
Rahul Gandhi
ट्रेनिंग कैंप में देरी से पहुंचे राहुल गांधी तो कांग्रेस ने दी सजा, सबके सामने लगवाए पुशअप
Published on: 
Updated on: 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश दौरे पर आए राहुल गांधी इस बार अपनी ही पार्टी के अनुशासन नियमों की चपेट में आ गए। देर से आने की सजा के तौर पर उन्हें 10 पुशअप लगाने पड़े। दरअसल, पंचमढ़ी में आयोजित कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण सत्र में अनुशासन को लेकर खास सख्ती बरती गई थी। देर से पहुंचने वालों को न केवल ताली बजाकर ‘समय प्रबंधन’ का अहसास कराया जाता है, बल्कि प्रतीकात्मक सजा भी दी जाती है ताकि वे समय की अहमियत समझें और उसका पालन करें।

इसी सत्र में शनिवार शाम राहुल गांधी शामिल हुए, लेकिन वे करीब 20 मिनट की देरी से पहुंचे, जिसपर कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर प्रमुख सचिन राव ने मजाकिया अंदाज में कहा कि देरी से आने वालों को सजा दी जाती है।

देरी से आने की मिली सजा

इसपर राहुल गांधी ने पूछा कि उनके लिए क्या सजा है, तो उन्हें बताया गया कि देरी से आने की सजा के तौर पर उन्हें 10 पुशअप लगाने होंगे। इसके बाद बिना देर किए राहुल गांधी ने 10 पुशअप लगाकर सजा पूरी की। इसके बाद तय कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया और नए जिला अध्यक्षों से मुलाकात भी की।

बीजेपी पर 'वोट चोरी' का आरोप

पचमढ़ी में भी राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमला जारी रखा। उन्होंने बड़े पैमाने पर चुनावी अनियमितताओं का आरोप लगाया और दावा किया कि मध्य प्रदेश चुनाव में भी इसी तरह की अनियमितताएं हुई थीं। गांधी ने कहा, "कुछ दिन पहले, मैंने हरियाणा मॉडल पेश किया था जहां 25 लाख वोट चोरी किए गए थे, हर आठ में से एक वोट।

उन्होंने कहा कि यह उनकी व्यवस्था है। मुख्य मुद्दा 'वोट चोरी' है। हमारे पास सबूत हैं और हम उन्हें एक-एक करके जारी करेंगे।" हालांकि, बीजेपी और चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com