-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Inaugurated And Laid The Foundation Stone Of 782 Development Projects In Azamgarh
आजमगढ़ में PM मोदी ने की सौगातों की बरसात, बोले- ‘अनंतकाल तक विकास का गढ़ बना रहेगा…’
- Written By: किर्तेश ढोबले

पीएम नरेंद्र मोदी ( फाइल फोटो )
आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को पूर्ववर्ती विपक्षी दलों की सरकारों पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘आज विकास की मेरी अनंत यात्रा का अभियान है और मैं 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए दौड़ रहा हूं तथा देश को तेज गति से दौड़ा रहा हूं।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को आजमगढ़ जिले के मंदूरी हवाई अड्डा परिसर में 34,700 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद यहां आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
आजमगढ़ अब ‘आजन्मगढ़’
मोदी ने कहा, ”आज मैं एक गारंटी देता हूं, यह कल का आजमगढ़ अब ‘आजन्मगढ़’ है, यह आजन्म गढ़ विकास का गढ़ रहेगा…आजन्म रहेगा, अनंतकाल तक विकास का गढ़ बना रहेगा, यह मोदी की गारंटी है।” मोदी ने अपने संबोधन में पिछली सरकारों पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा, ”पहले की सरकारों में बैठे लोग जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए योजनाएं घोषित कर देते थे। कभी-कभी तो इनकी हिम्मत इतनी होती थी कि संसद में बैठकर रेलवे की नई-नई योजनाएं घोषित कर देते थे। बाद में कोई पूछने वाला नहीं। मैंने समीक्षा की तो पता चला कि 30-35 साल पहले घोषणाएं हुईं थीं। कभी चुनाव से पहले पत्थर गाड़ देते और फिर खो जाते। पत्थर भी खो जाते और नेता भी खो जाते।”
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
आतंकियों की अब खैर नहीं! भारत और न्यूजीलैंड ने मिलाया हाथ, साइबर सुरक्षा पर भी बड़ा फैसला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा ऐलान! पीएम मोदी-लक्सन बैठक में FTA पर लगी मुहर, जानिए पूरी डील
देश को तेज गति से दौड़ा रहा हूं
उन्होंने कहा, ”2019 में मैं कोई भी योजना घोषित करता और शिलान्यास करता तो पहली सुर्खी यही बनती कि यह तो चुनाव है इसलिए हो रहा है। आज देश देख रहा है कि मोदी दूसरी मिट्टी का इंसान है।” प्रधानमंत्री ने कहा, ”2019 में जो शिलान्यास किये गये वो चुनाव के लिए नहीं किए और उनका उद्घाटन हो चुका है। आज विकास की मेरी अनंत यात्रा का अभियान है। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए दौड़ रहा हूं और देश को तेज गति से दौड़ा रहा हूं।”
पूरी हो रही हर गारंटी
प्रधानमंत्री ने भाजपा की ‘‘डबल इंजन” की सरकारों द्वारा किये गये विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा, ‘‘अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का जो इंतजार था, वह भी पूरा हो गया। अयोध्या, बनारस, मथुरा और कुशीनगर के विकास से प्रदेश में पर्यटन तेजी से बढ़ा है और उसका लाभ पूरे राज्य को मिल रहा है। यही गारंटी 10 साल पहले मोदी ने दी थी और आज आपके आशीर्वाद से वह गारंटी पूरी हो रही है।”
सपा पर साधा निशाना
मोदी ने विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) का नाम लिए बिना पूर्ववर्ती विपक्षी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे-जैसे विकास की बुलंदियों को छू रहा है, ‘तुष्टीकरण का जहर’ भी कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में आजमगढ़ की जनता ने भी दिखा दिया कि परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, दिनेश (दिनेश लाल यादव निरहुआ-भाजपा सांसद) जैसा एक नौजवान उसे ढहा देता है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इसलिए परिवारवादी लोग इतने बौखलाए हुए हैं कि आए दिन मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का अपना परिवार नहीं है। ये लोग भूल जाते हैं कि देश की 140 करोड़ जनता मोदी का परिवार है।”
मोदी का परिवार
मोदी ने कहा कि इसलिए आज हिंदुस्तान के हर कोने से हर कोई कह रहा है- ”मैं हूं” और भीड़ से लोगों की प्रतिक्रिया आई – ‘‘मोदी का परिवार।” विपक्ष पर हमला करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘’आपका यह प्यार और आजमगढ़ का यह विकास जातिवाद, परिवारवाद और वोट बैंक के भरोसे बैठे ‘इंडी’ गठबंधन (विपक्षी दलों के समूह) की नींद उड़ा रहा है।” उन्होंने कहा कि पूर्वांचल ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति देखी है और पिछले 10 वर्षों में यह क्षेत्र विकास की राजनीति भी देख रहा है।
Pm modi inaugurated and laid the foundation stone of 782 development projects in azamgarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गजकेसरी योग 2026: 14 जुलाई से बनेगा बेहद शुभ संयोग, इन 4 राशियों के जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव
Jul 11, 2026 | 06:17 PMभोपाल में डाबर ने लॉन्च किया ‘पुदीना– द वंडर हर्ब’ अभियान; स्वास्थ्य जागरूकता और पुदीने के गुणों की दी जानकारी
Jul 11, 2026 | 06:15 PM2027 की कुर्सी पर चन्नी की नजर! कैप्टन अमरिंदर सिंह का वो पुराना फॉर्मूला, जिसने आलाकमान की उड़ा दी नींद
Jul 11, 2026 | 06:14 PMमोशी बिल्डिंग हादसे में दूसरी मौत, चौथे दिन मिला शव, 7 लाेग अब भी लापता, CM फडणवीस ने दिया ये निर्देश
Jul 11, 2026 | 06:10 PMVIDEO: 4 घंटे तक छत पर रही जिंदगी, नहीं आई कोई मदद… पालघर में बाढ़ के बीच मासूम बच्चों के साथ फंसे 8 लोग
Jul 11, 2026 | 06:03 PMदेर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
Jul 11, 2026 | 06:02 PMमुरैना में ट्रक से भिड़ा कंटेनर, केबिन में फंसा चालक; JCB से कंटेनर का केबिन तोड़कर चालक की सुरक्षित बचाई जान
Jul 11, 2026 | 05:59 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














