-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Ahmednagar Rally Congress Expiry Date Lok Sabha Election Third Phase Voting
पीएम मोदी ने बताई कांग्रेस की एक्सपायरी डेट, बताया कब पूरी तरह से हो जाएगी खत्म
- Written By: अनिल सिंह

नवभारत न्यूज नेटवर्क
अहमदनगर: महाराष्ट्र में मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान चलने के दौरान चौथे चरण की तैयारियों में जुटे पीएम नरेंद्र मोदी अहमदनगर पहुंच गए। वहां उन्होंने महायुति में शामिल बीजेपी के उम्मीदवार सुजय विखे पाटिल के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस को पाकिस्तान की ‘बी’ टीम घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक्सपायरी डेट तय हो गई है। 4 जून के बाद कांग्रेस खत्म हो जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले का जिक्र करके हुए कांग्रेस नीत महाविकास आघाड़ी (मविआ) के घटक दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले को लेकर महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता का बयान बहुत खतरनाक है। ऐसा लगता है कांग्रेसी मिलकर अब आतंकी कसाब का पक्ष ले रहे हैं। इनकी हताशा सीमा पार तक दिखाई दे रही है। देश के अंदर वाली कांग्रेस की A टीम हार रही है। इसलिए सीमा पार वाली इनकी B टीम सक्रिय हो गई है। उन्होंने कहा कि सीमा पार से कांग्रेस का हौसला बढ़ाने के लिए ट्वीट किए जा रहे हैं। उसके बदले कांग्रेस आतंकी हमलों में क्लीन चिट दे रही है। ये 26/11 आतंकी हमले में मारे गए देश के नागरिकों, सैनिकों का अपमान है।
मुस्लिमों तुष्टिकरण का आरोप
पीएम मोदी इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं काफी पहले से कह रहा था कि कांग्रेस और उसके साथी दल बहुत बड़ा खेल खेलने में लगे हैं, ये बात साबित हो गई। उन्होंने कहा कि गठबंधन के एक साथी नेता ने इससे पर्दा हटा दिया है। उन्होंने लालू प्रसाद पर इशारों-इशारों में कहा कि वो सभी मुसलमानों को आरक्षण देने के पक्ष में हैं। ये गरीबों का आरक्षण छीन कर मुसलमानों को देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की मनाही करता है लेकिन गठबंधन के नेता संविधान बदलना चाहते हैं। पीएम ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल इस रणनीति से अपने वोट बैंक को खुश करना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
UP चुनाव में राम मंदिर को मुद्दा नहीं बनाएगी कांग्रेस, सलमान खुर्शीद का बड़ा ऐलान, सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में कांग्रेस का आरोप, जांच प्रभावित करने की कोशिश का दावा
राम मंदिर दान कोष विवाद: नागपुर कांग्रेस का पोद्दारेश्वर मंदिर के सामने भजन सत्याग्रह, जांच की मांग
कांग्रेस करती है गरीबी राजनीति
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन किसी भी मुद्दे पर बात करने की स्थिति में नहीं। कांग्रेस के पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं। कांग्रेस ने पांच दशक से गरीबी हटाने के झूठे वादे किए। यह गरीबों के साथ विश्वासघात था।
Pm modi ahmednagar rally congress expiry date lok sabha election third phase voting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: समझो सच तो होगे खुशहाल, संघ वटवृक्ष, BJP है डाल
Jul 11, 2026 | 07:30 AMTrump Iran Threat: ट्रंप की चेतावनी, अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान में मचेगी इतिहास की सबसे बड़ी तबाही
Jul 11, 2026 | 07:28 AMAquarius Horoscope: कुंभ राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता
Jul 11, 2026 | 07:27 AMदिल्ली सरकार में बड़ा फेरबदल! सीएम रेखा गुप्ता ने विधायक अभय वर्मा समेत इन 3 नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Jul 11, 2026 | 07:20 AMबहामास में प्लेन क्रैश, आजादी के जश्न के बीच 10 लोगों की मौत; सरकार ने सस्पेंड की विमान सेवाएं
Jul 11, 2026 | 07:20 AM‘मेरी एक्टिंग नहीं, मेरा शरीर देखा जाता है’ अंजलि आनंद का खुलासा, सुनकर रह जाएंगे हैरान
Jul 11, 2026 | 07:19 AMदस्तावेजों की बाधा दूर, शिक्षा का खुला रास्ता: देवनगरी बस्ती के 40 से अधिक बच्चों का स्कूल में प्रवेश
Jul 11, 2026 | 07:19 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














