- Hindi News »
- India »
- Pm Kisan Good News On This Day Pm Modi Send Amount Of 19th Installment To Accounts Of 980 Crore Farmers
PM Kisan: खुशखबरी! इस दिन पीएम मोदी 9.80 करोड़ किसानों के खाते में भेजेंगे 19वीं किस्त की राशि
PM-Kisan Samman Nidhi: शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर में आयोजित किसान सम्मान समारोह में पीएम किसान योजना की 19वीं किश्त जारी करेंगे।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

पीएम किसान सम्मान योजना, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नवभारत डेस्क : केंद्र सरकार की ओर से किसानों के खाते में बहुत जल्द पैसे आने वाले हैं। दरअसल, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को मिलने वाली 19वीं किश्त की राशि अब लगभग तैयार कर लिया गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री, शिवराज सिंह चौहान ने दी है।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत बीते वर्ष 2019 में की गई थी। इस योजना के जरिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है, ताकि वे अपने खेतों में बेहतर उत्पादन करके कृषि क्षेत्र में सुधार ला सकें।
इस दिन किसानों के खाते में आएंगे पैसे
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर में आयोजित किसान सम्मान समारोह में पीएम किसान योजना की 19वीं किश्त जारी करेंगे। बता दें, पीएम मोदी के इस कार्यक्रम का प्रसारण दोपहर 2 बजे से विभिन्न मीडिया प्लैटफॉर्म्स के जरिए होगा।
सम्बंधित ख़बरें
राजभवन में गुजारेंगे रात, सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात, चेन्नई में पीएम मोदी का 48 घंटे का ‘मिशन दक्षिण’ शुरू!
क्या PM मोदी को पहले से थी ईरान पर हमले की खबर? इजरायल दौरे के बीच उठी चर्चाओं पर भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
CAPF Bill 2026: ‘सरकार आते ही इस काले कानून को उखाड़ फेकेंगे’, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; उठाए कई अहम सवाल
ईरान युद्ध के बीच सरकार का बड़ा फैसला…एक्साइज के बाद इंपोर्ट ड्यूटी में दी छूट, आम जनता को होगा फायदा
19वीं किश्त में केंद्र सरकार 22,000 करोड़ रुपये की राशि करेगी ट्रांसफर
कृषि मंत्री ने आगे कहा कि इस 19वीं किश्त में केंद्र सरकार 22,000 करोड़ रुपये की राशि देशभर के करीब 9.80 करोड़ किसानों के खातों में DBT के जरिए सीधे ट्रांसफर करेगी। यह राशि हर किसान को 2000 रुपये के हिसाब से दी जाती है, जो उन्हें उनके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भेजी जाएगी।
कृषि मंत्री ने यह भी बताया कि 18वीं किश्त में किसानों के खाते में 20,665 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। उन्होंने कहा कि अगर किसी पात्र किसान का नाम छूट गया है, तो उसे जोड़ने की प्रक्रिया लगातार जारी है। किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए कृषि मंत्रालय द्वारा निरंतर मदद की जा रही है।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
पीएम किसान योजना का महत्व
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2019 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य छोटे और मंझले किसानों की मदद करना है। इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन किस्तों में 6000 रुपये की राशि दी जाती है। प्रत्येक किस्त में 2000 रुपये की राशि किसानों के खाते में सीधे भेजी जाती है।
Pm kisan good news on this day pm modi send amount of 19th installment to accounts of 980 crore farmers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMCSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 03, 2026 | 07:16 PMसड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 03, 2026 | 07:07 PMनाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
Apr 03, 2026 | 07:03 PM47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन
Apr 03, 2026 | 07:01 PMटमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
Apr 03, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














