-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- People Wear Such Clothes That The Eyes Get Lowered Know Why Sp Leader Ram Gopal Yadav Said Such A Thing In Parliament
‘लोग ऐसे कपड़े पहनते हैं कि नजरें झुक जाती हैं’ जानें संसद में सपा नेता राम गोपाल यादव ने क्यों कही ऐसी बात
- Written By: शुभम पाठक
राम गोपाल यादव ने कहा कि हमारे समय में छठी क्लास से अंग्रेजी पढ़ाई जाती थी। जब बच्चा थोड़ा सीख जाता था तो उसे कहा जाता था चरित्र चला गया सब कुछ चला गया।

सांसद राम गोपाल यादव (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव का राज्यसभा में एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां उन्होने कहा कि लोग ऐसे कपड़े पहनते है कि नजरें झुक जाती है। सांसद राम गोपाल यादव ने राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान ये बातें कही।
राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव का ये बयान लगाचार चर्चा का विषय बना हुआ है। गोपाल यादव ने मंगलवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान इंस्टाग्राम रील्स का मुद्दा उठाया। जहां रील्स बनाने वालों पर अपना आक्रोश दिखाते हुए प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा कि लोग ऐसे कपड़े पहनते हैं कि आंखें नीची हो जाती हैं।
रील्स बनाने वालों पर भड़के यादव
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने आज कल के समय में लगातार रूप से सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब रील बनाने वालों लेकर कहा कि किसी भी समाज में अगर नग्नता और शराबखोरी बढ़ जाती है तो कई सभ्यताएं नष्ट हो जाती हैं। प्रोफेसर यादव ने सरकार से इसे रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की और जनसंघ काल से भारतीय सभ्यता और संस्कृति की रक्षा के नारे की भी याद दिलाई।
सम्बंधित ख़बरें
14 साल बाद प्रयागराज में अखिलेश यादव का रात्रि प्रवास, पुराने सहयोगियों से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
अखिलेश के जन्मदिन पर नया सियासी पोस्टर; श्रीकृष्ण के रूप में दिखे सपा प्रमुख, हाथ में संविधान ने बढ़ाई राजनीति
ये भी पढ़ें:-बांग्लादेश हिंसा से और गर्माएगी बंगाल की राजनीति, अब ममता दीदी का स्टैंड पर टिकी है सबकी निगाहें
इसके साथ ही प्रफोसर राम गोपाल यादव ने कहा कि हमारे समय में छठी क्लास से अंग्रेजी पढ़ाई जाती थी। जब बच्चा थोड़ा सीख जाता था तो उसे कहा जाता था चरित्र चला गया सब कुछ चला गया। प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा कि आज स्थिति यह है कि कुछ प्लेटफॉर्म अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं। मैं खासकर इंस्टाग्राम रील्स का नाम लेना चाहूंगा। अनुमान के मुताबिक हमारे युवा हर दिन औसतन तीन घंटे इंस्टाग्राम पर रील्स देखने, अश्लील सीरियल और अश्लील कार्यक्रम देखने में बिता रहे हैं।
फोन के इस्तमाल पर बोले गोपाल
आज कल लगातार बढ़ रहे फोन के उपयोग पर बोलते हुए गोपाल यादव ने कहा कि एक साथ बैठकर खाना खाने से परिवार में जो प्यार पनपता है, वह आज नहीं रहा। लोग एक साथ बैठते हैं लेकिन अपने फोन में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि आए दिन हमें खबरें देखने को मिल रही हैं कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, शादी हुई और उसके बाद लड़के ने लड़की की हत्या कर दी। ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
इसके साथ ही प्रोफेसर यादव ने ऑनलाइन कक्षाओं का भी जिक्र किया और सरकार से इंस्टाग्राम रील्स, समाज में नग्नता और शराबखोरी को बढ़ावा देने वाले प्लेटफॉर्म को लेकर कदम उठाने की मांग की।
ये भी पढ़ें:-भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, कहा- यह सम्मान गहरी मित्रता का प्रतीक
वहीं, महाराष्ट्र से एनसीपी सांसद फौजिया खान ने बच्चों पर ऑनलाइन गेमिंग की लत के असर का मुद्दा उठाया। उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे में एक बच्चे की आत्महत्या का भी जिक्र किया और इस बारे में नियमन की मांग की।
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने भी सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैलाने का मुद्दा उठाया। आम आदमी पार्टी के सांसद ने राज्यसभा में कहा कि सोशल मीडिया पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी के लिए भी कुछ भी लिखा जा रहा है।
People wear such clothes that the eyes get lowered know why sp leader ram gopal yadav said such a thing in parliament
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














