Thane District की तीन मनपाओं में महिला महापौर, शिंदे ने बिना आरक्षण दिखाया भरोसा

Maharashtra Politics: ठाणे जिले की 3 प्रमुख महानगरपालिकाओं में मंगलवार से महिला महापौर कार्यभार संभालेंगी। बिना आरक्षण के महिलाओं को नेतृत्व सौंपकर एकनाथ शिंदे ने नया राजनीतिक संदेश दिया है।
Thane Municipal Corporation
ठाणे मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Thane Municipal Corporation Mayor: महानगरपालिका चुनाव के बाद अब प्रत्येक महानगरपालिका में महापौर चुनने की प्रक्रिया चल रही है। जिले की ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर महानगरपालिका में मंगलवार से महिलाराज राज शुरू होगा।

इन तीनों महानगरपालिका में शिवसेना का महापौर होना निशित है। आज 3 फरवरी को महज महापौर के नामों की औपचारिक घोषणा की जानी है। महापौर पद के लिए महिला उम्मीदवारों का आरक्षण नहीं होने के बावजूद राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लाडली बहनों पर भरोसा दिखाया है।

ठाणे मनपा के महापौर पद के लिए शर्मिला पिंपोलकर कल्याण डोंबिवली में हर्षाली चौधरी एवं उल्हासनगर में अश्विनी निकम ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। तीनों महानगरपालिका में महापौर एवं उप महापौर का चुनाव निर्विरोध हो गया है।

3 फरवरी को महज औपचारिकता निभाई जानी है। उप मुख्यमंत्री शिंदे की तरफ से कहा गया है कि 'इन महानगरपालिकाओं के इतिहास में यह पहली बार है कि महिलाएं आरक्षण के लाभ के बिना महापौर का पद संभालेंगी, यह निर्णय महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सोच-समझ कर लिया गया है।

महिलाओं के लिए कोई आरक्षण नहीं

  • उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तरफ से यह भी कहा गया है कि महिलाओं को आरक्षण की प्रतीक्षा किए बिना, उनकी क्षमता और नेतृत्व के आधार पर अवसर मिलने चाहिए।
  • महापौर पद के लिए महिलाओं के वास्ते कोई आरक्षण नहीं होने के बावजूद, शिवसेना ने बहनों पर विश्वास दिखाया है और उन्हें महत्वपूर्ण नगर निकायों के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है।
  • इसमें उन अटकलों का भी जिक्र किया गया है कि इन पदों के लिये किसी भी प्रकार के आरक्षण के अभाव में पुरुष महापौर को चुना जाएगा। कल्याण से शिवसेना सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे की तरफ से मनपा के शीर्ष पद के लिए सक्षम महिला पार्षदों के नाम पर विचार किए जाने की पुरजोर
  • वकालत के बाद शिंदे ने महिला नेताओं को प्राथमिकता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com