-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Brother We Will Never Defame The Army Priyanka Gandhi Said In Defense Of Rahul Gandhi Amid Uproar In Parliament
आर्मी को भईया कभी बदनाम नहीं करेंगे, संसद में मचा बवाल तो राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका
- Written By: रंजन कुमार
Parliament Session 2026: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा है कि भईया आर्मी को कभी बदनाम नहीं करेंगे। आज संसद में बवाल मचने के बाद राहुल गांधी के बचाव में बहन प्रियंका उतरीं हैं।

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी।
Priyanka Gandhi News : संसद में पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब को लेकर मचे घमासान के बीच अब प्रियंका गांधी भी अपने भाई राहुल गांधी के बचाव में उतर आई हैं। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी कभी भी भारतीय सेना को बदनाम नहीं कर सकते और सरकार उनकी बातों से पूरी तरह डरी हुई है।
प्रियंका गांधी ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी सदन में केवल एक किताब का हिस्सा पढ़ रहे थे, जो पहले ही सार्वजनिक रूप से एक मैगजीन में प्रकाशित हो चुका है। उन्होंने सरकार के तर्कों को खारिज करते हुए सवाल उठाया। जब कोई जानकारी पब्लिक सोर्स (किताब या मैगजीन) में उपलब्ध है तो उसे अप्रमाणित कैसे कहा जा सकता है? सरकार इस सच को सामने आने देने से आखिर क्यों डर रही है? प्रियंका का इशारा उस विवाद की ओर था, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ने अप्रकाशित सामग्री का हवाला देकर राहुल गांधी को बोलने से रोका था।
56 इंच की छाती बनाम जमीनी हकीकत
राहुल गांधी ने सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी नेतृत्व को डर है कि यदि पूर्व आर्मी चीफ की किताब की बातें जनता के सामने आ गईं, तो सरकार की असलियत खुल जाएगी। राहुल का कहना है कि वे केवल यह बताना चाहते थे कि चीन के सामने सरकार की ’56 इंच की छाती’ वाली छवि की हकीकत क्या है। डोकलाम और सीमा विवाद पर जनरल नरवणे के कथित खुलासे सरकार के लिए राजनीतिक रूप से असहज करने वाले साबित हो रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
संसद में बना रहा गतिरोध
इस मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि मंगलवार को सदन की बैठक दो बार स्थगित करनी पड़ी। भारी शोर-शराबे और हंगामे के चलते अंततः कार्यवाही को अगले दिन सुबह 11 बजे तक के लिए टाल दिया गया।
यह भी पढ़ें : ऐसा वक्त आएगा जब लोग…प्रियंका को PM बनाने की मांग पर वाड्रा का बयान, बोले- राहुल से बहुत कुछ सीखा
रक्षा नीति के लिए बड़ी चुनौती बना
संसदीय नियमों के तहत जब कोई सांसद किसी दस्तावेज का हवाला देता है तो उसे उस कागज की सत्यता की जिम्मेदारी लेनी होती है। राहुल गांधी का तर्क है कि चूंकि यह हिस्सा मीडिया और मैगजीन में आ चुका है, इसलिए यह गोपनीय नहीं रहा। यह पहली बार नहीं है, जब किसी किताब के अंश ने संसद को हिला कर रख दिया हो। मगर, डोकलाम और चीन जैसे रणनीतिक मुद्दों पर पूर्व सेना प्रमुख की बातों को सदन के पटल पर रखना सरकार की रक्षा नीति के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
Brother we will never defame the army priyanka gandhi said in defense of rahul gandhi amid uproar in parliament
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














