- Hindi News »
- India »
- Operation Shield In Chandigarh Jammu Kashmir Rajasthan Gujarat Haryana Punjab Mock Drill Blackouts And Sirens
तेज सायरन और फिर ब्लैकआउट…जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात और राजस्थान में आज मॉक ड्रिल
ऑपरेशन सिंदूर के बीच शनिवार को 'ऑपरेशन शील्ड' चलाया जाएगा। पाकिस्तान सीमा से सटे राज्यों में शनिवार शाम को ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल की जानी है। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला

जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात और राजस्थान में आज मॉक ड्रिल (सांकेतिक तस्वीर)
नई दिल्ली: ऑपरेशन शील्ड के तहत शनिवार यानी आज देश के 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान ब्लैकआउट और सायरन बजाकर मॉक ड्रिल की जाएगी। जम्मू जिला प्रशासन ने बताया कि आज रात 8 बजे से लेकर 8:15 तक ये मॉकड्रिल होगा। इस दौरान सभी लाइटें बंद रखनी होंगी। खिड़कियों पर भी परदे डालने होंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो इसको लेकर घबराएं नहीं।
बता दें कि सरकार ने जम्मू-कश्मीर से गुजरात तक पश्चिमी सीमा से सटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी जिलों में बृहस्पतिवार को नागरिक सुरक्षा अभ्यास करने का फैसला किया है जिसमें दुश्मन के विमानों, ड्रोन, मिसाइल हमलों का सामना करने का अभ्यास किया जाएगा।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पहले हुआ था अभ्यास
अग्निशमन सेवा एवं होमगार्ड महानिदेशालय ने एक संदेश में बताया कि नागरिक सुरक्षा अभ्यास ‘ऑपरेशन शील्ड’ जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ में संचालित किया जाएगा। इससे पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू होने से कुछ घंटे पहले सरकार ने देश भर में पहला नागरिक सुरक्षा अभ्यास आयोजित किया था।
सम्बंधित ख़बरें
अमृतसर में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस महकमे में मचा हंगामा
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दिल्ली में जुटेगा देशभर का आदिवासी समाज, मुख्य अतिथि होंगे अमित शाह
एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ने को तैयार हुआ तेहरान, ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- जल्द होगी घोषणा
जेल की छत पर चढ़े कैदी, फरार होने में हुए नाकाम, कपूरथला सेंट्रल जेल में भड़की हिंसा पर पुलिस ने दिया अपडेट
मॉक ड्रिल की योजना
खबरों के अनुसार, नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अनुरोध किया है कि वो सभी स्थानीय प्रशासन और पक्षकारों को शामिल करते हुए अभ्यास की योजना बनाएं और बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से उसका आयोजन करें। आदेश में कहा गया,‘‘ स्थानीय प्रशासन के हितधारक और एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जैसे युवा स्वयंसेवी, विभिन्न सेवाओं का संचालन करेंगे और दुश्मन के विमानों, ड्रोनों और मिसाइल हमलों की स्थिति में नागरिक सुरक्षा उपायों के कार्यान्वयन में नागरिक प्रशासन की सहायता करेंगे।”
BSF ने पाक की 118 चौकियां ध्वस्त कीं, गृह मंत्री शाह बोले- जख्म भरने में वर्षों लगेंगे
ऑपरेशन सिंदूर के बाद 5 बड़े बदलाव
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत सरकार ने ब्रह्मोस को लेकर 5 बड़े बदलाव करने का फैसला लिया है।
- 800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत को बढ़ाना चाहती है। इसकी मारक क्षमता बढ़ाने पर तेजी से काम हो रहा है।
- इसके साथ ही जल्द ही पनडुब्बी से लॉन्च की जा सकने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद इसे भारत के P75I कार्यक्रम के तहत पनडुब्बियों पर तैनात किया जाएगा।
- राफेल और दूसरे लड़ाकू जेट्स के लिए एक छोटी और हल्की ब्रह्मोस मिसाइल बनाई जा रही है।
- एक हाइपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल भी बनाई जा रही है, जो और भी तेज गति से हमला कर सकेगी।
- भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलें एक्सपोर्ट कीहैं। वियतनाम और मध्य पूर्व के कई देशों ने भी इस मिसाइल में दिलचस्पी दिखाई है। भारत इसे बेचने की योजना पर भी तेजी से काम करने जा रहा है।
Operation shield in chandigarh jammu kashmir rajasthan gujarat haryana punjab mock drill blackouts and sirens
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UGC NET June 2026: यूजीसी नेट का रजिस्ट्रेशन आज रात बंद, रात 11.50 बजे से पहले भरें फॉर्म, NTA का अलर्ट
May 24, 2026 | 11:11 AMधारणी के चोराकुंड वन क्षेत्र में 4 गौर और 2 हिरन मृत मिले, जांच में जुटा वन विभाग
May 24, 2026 | 11:11 AMगर्मी का कहर: मजदूरों की सुरक्षा को लेकर नागपुर चेंबर सख्त, 10 दिन दोपहर के भारी काम रोकने की सलाह
May 24, 2026 | 11:08 AMExplainer: इन 3 वजहों से आसमान से बरस रही है आग, समझिए आखिर कब और कैसे मिलेगी इस जानलेवा गर्मी से राहत
May 24, 2026 | 11:08 AMसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नासिक में मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम, ग्राहकों को बांटे लोन स्वीकृति पत्र
May 24, 2026 | 11:06 AMमुर्शिदाबाद में भारी बवाल! गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, 10 हिरासत में
May 24, 2026 | 11:05 AMअमृतसर में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस महकमे में मचा हंगामा
May 24, 2026 | 11:03 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM













