Gondia News: सालेकसा के कावराबांध PHC का सीईओ झेनिथ चंद्र दोंतुला ने किया औचक निरीक्षण

Gondia Health Department: गोंदिया जिले के सालेकसा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कावराबांध का सीईओ झेनिथ चंद्र दोंतुला ने औचक निरीक्षण किया।
ceo zenith chandra dontula inspection kawarabandh phc gondia
Patient Facilitie (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kawarabandh Primary Health Center: गोंदिया जिला परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) झेनिथ चंद्र दोंतुला ने तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कावराबांध का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीईओ ने अस्पताल परिसर के अंदर और बाहर की साफ-सफाई का जायजा लिया तथा ओपीडी में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रयोगशाला में होने वाली विभिन्न जांचों, राष्ट्रीय असंसर्गजन्य रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत मधुमेह व उच्च रक्तचाप के मरीजों के पंजीकरण, क्षेत्रीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के गांववार दौरों, उपकेंद्रों के निरीक्षण, विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, दवा भंडारण, शासकीय आवासों की स्थिति तथा अभिलेखों की भी विस्तृत जांच की।

सीईओ झेनिथ दोंतुला का एक्शन मोड

निरीक्षण के दौरान सीईओ दोंतुला ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय में निवास करें और आम नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने विशेष रूप से बारिश के मौसम को देखते हुए नदी किनारे व बाढ़ प्रभावित गांवों की उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को समय रहते ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराने की प्रभावी योजना बनाने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश

उन्होंने सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन, दौरा डायरी का नियमित संधारण तथा सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने पर भी विशेष जोर दिया। सीईओ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कर्मचारियों को समय पर सेवा देने की हिदायत

इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुषमा देशमुख, स्वास्थ्य सहायक प्रदीप कटरे व राठौड़, फार्मासिस्ट संजय गुप्ता, प्रयोगशाला वैज्ञानिक अधिकारी सुरेश पारधी, ज्योति दमाहे (महालैब), स्वास्थ्य सहायिका मनीषा मेश्राम व संगीता बागड़े, स्वास्थ्य सेविका स्वाती टापरे, स्टाफ नर्स मोहन गिरी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी जीना बघेले, कनिष्ठ सहायक उमेश राऊत, परिचर हेमंत भैरव तथा सफाई कर्मचारी ज्योति शेंदरे व ज्योति शिवणकर सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com