- Hindi News »
- India »
- Operation Meghdoot Anniversary Of Siachen Day India Hoisted The Tricolor On The World Highest Battlefield
Operation Meghdoot: आज सियाचिन दिवस की 41वीं वर्षगांठ, भारत ने दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र पर फहराया था तिरंगा, वीरों को नमन
ये दिवस एक तारीख नहीं, बल्कि वीरता व साहस की मिसाल है, वीर सपूतों ने दुनिया के सबसे कठिन युद्धक्षेत्र में भारत को गौरव दिलाया। 13 April 1984 को भारत ने Operation Meghdoot से सियाचिन ग्लेशियर पर नियंत्रण से इतिहास रचा था।
- Written By: सौरभ शर्मा

आज सियाचिन दिवस की 41वीं वर्षगांठ (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: सियाचिन दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि वीरता और पराक्रम की वो मिसाल है जिसने भारत को दुनिया के सबसे कठिन युद्धक्षेत्र पर गौरव दिलाया। 13 अप्रैल 1984 को भारत ने ‘ऑपरेशन मेघदूत’ के तहत सियाचिन ग्लेशियर पर नियंत्रण स्थापित कर इतिहास रच दिया था। इस अभूतपूर्व अभियान के जरिए भारतीय सैनिकों ने न केवल पाकिस्तान की मंशाओं को नाकाम किया, बल्कि दुनिया को यह भी दिखा दिया कि भारत अपने हर इंच भूभाग की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। -50 डिग्री की ठंडी, बर्फीली हवाएं और दुर्गम पहाड़ों के बीच यह विजय साहस और समर्पण की अद्वितीय गाथा बन गई।
आज भी भारतीय सैनिक सियाचिन की ऊंचाइयों पर तिरंगे को ऊंचा रखे हुए हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद जवान वहां लगातार तैनात हैं, जो देश के लिए अद्भुत समर्पण का प्रतीक है। सेना ने आज ही के दिन अपने अदम्य साहस और वीरता के साथ दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र पर तिरंगा फहराया था।
ऑपरेशन मेघदूत की 41वीं सालगिरह
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर में एक्सपर्ट ऑफिसर को नौसेना की कमान
इस वर्ष ऑपरेशन मेघदूत की 41वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह दिन उन वीर सियाचिन योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने का है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश की रक्षा की और दुश्मनों की हर कोशिश को नाकाम करके फतेह हासिल की थी। आज भी भारतीय सैनिक ‘जमी हुई सीमा’ की रक्षा के लिए तैनात हैं और अपने अटूट साहस और निष्ठा से देश की सीमाओं को सुरक्षित रख रहे हैं। ध्यान रहे कि सियाचिन में तैनात भारतीय सेना के वीर जवान भारत माता की रक्षा के लिए -50 डिग्री तापमान, तेज बर्फीली हवाओं और बेहद कठिन इलाकों का सामना करते हुए हर पल देश की सुरक्षा में लगे रहते हैं।
ऑपरेशन मेघदूत की रणनीतिक जीत
1984 में शुरू किए गए इस ऑपरेशन का मकसद सियाचिन की अहम चोटियों पर कब्जा करना था, जिससे दुश्मन की हरकतों पर नजर रखी जा सके। भारतीय सैनिकों ने सियाला और बिलाफोंड ला दर्रों पर सफलतापूर्वक नियंत्रण स्थापित किया।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
भारतीय वायुसेना की साहसिक भूमिका
इस मिशन में वायुसेना की मदद निर्णायक रही। चेतक और चीता जैसे हेलिकॉप्टरों ने सैनिकों को दुर्गम चोटियों तक पहुंचाया और राहत सामग्री भी पहुंचाई। वायुसेना ने विषम परिस्थितियों में भी सप्लाई लाइन बनाए रखी।
Operation meghdoot anniversary of siachen day india hoisted the tricolor on the world highest battlefield
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














