-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Noida International Jewar Airport Runway Flight Service Dgca Start Monday
नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरेगा विमान, वाटर कैनन से सलामी दी जाएगी
- Written By: अर्पित शुक्ला
Noida Airport News: अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट अथॉरिटी के विमानों की लैंडिंग नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर की जाएगी। लैंडिंग से ठीक पहले विमान डेढ़ से दो घंटे तक हवा में रहेगा।

नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरेगा विमान, वाटर कैनन से सलामी दी जाएगी
नोएडा: नोएडा के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। ढाई दशक की कोशिश तथा इंतजार के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से विमानों का ट्रायल शुरू होगा। बता दें कि सोमवार को जेवर एयरपोर्ट पर पहली बार विमान उतरेगा। यह ट्रायल सोमवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस दौरान एयरपोर्ट पर विमान की पहली बार सफल लैंडिंग होगी तथा उसके कुछ देर के बाद विमान यहां से टेक ऑफ भी करेगा। इस बड़ी उपलब्धि पर पहले रनवे को वाटर कैनन से सलामी देने का इंतजाम भी किया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट अथॉरिटी के विमानों की लैंडिंग नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर की जाएगी। लैंडिंग से ठीक पहले विमान डेढ़ से दो घंटे तक हवा में रहेगा और इस ट्रायल के दौरान मिली जानकारी को विश्लेषण के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशक को सौंपा जाएगा।
पहले कामर्शियल प्लेन उड़ाने की तैयारी
एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ान शुरू करने की योजना है। इसके लिए हवाई अड्डे को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) और डीजीसीए दोनों से प्रमाणीकरण की आवश्यकता होती है। इन प्रमाणीकरण के लिए समयसीमा भी निर्धारित की गई है। इस ट्रायल के बाद इनकी जांच की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
UP Link Expressway: यूपी के 56 गांवों से गुजरेगा 74 किमी नया रूट, एनसीआर को मिलेगी नई रफ्तार
ग्रेटर नोएडा से उड़ा विमान! जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुईं कमर्शियल फ्लाइट, IndiGo ने भरी ऐतिहासिक उड़ान- VIDEO
UP के इतिहास में बड़ा दिन: आज से चालू हुआ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानें लखनऊ और बेंगलुरु फ्लाइट की टाइमिंग
Noida Airport Flight: जमीन देने वाले 160 किसान पहली उड़ान से जाएंगे लखनऊ, सीएम योगी से मिलेंगे
देश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
15 दिसंबर तक होगा ट्रायल
बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट गौतमबुद्ध नगर जिले में है। एयरपोर्ट के चालू होने से एयरपोर्ट के पास प्रॉपर्टी की मांग में बढ़ोतरी के रूप में भी असर देखा जा सकता है। ट्रायल 15 दिसंबर 2024 तक चलेगा और ट्रायल के तहत एयरपोर्ट की सुविधाओं, सुरक्षा तथा संचालन का परीक्षण किया जाएगा।
26 नवंबर, 2021 को पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी। खबरों के अनुसार, अप्रैल 2025 से नोएडा एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानें शुरू हो जाएंगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है। अगले साल अप्रैल महीने से यहां उड़ानें शुरू किए जाने की संभावना है।
देश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
Noida international jewar airport runway flight service dgca start monday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ब्रह्मपुरी में राजर्षि शाहू महाराज जयंती पर कार्यक्रम, युवा लेखक आदित्य बोरकर की पुस्तक का विमोचन
Jul 10, 2026 | 03:58 PMमुंबई के रे रोड ROB की बढ़ी लागत पर सवाल: उद्घाटन के एक साल में 18 करोड़ अतिरिक्त खर्च का मामला अटका
Jul 10, 2026 | 03:58 PMकभी नाम सुनते ही कांप उठते थे लोग, बॉलीवुड के दो ‘खूंखार विलेन’ का रीयूनियन, तस्वीर देख इमोशनल हुए फैंस
Jul 10, 2026 | 03:49 PMसागर में शिव मंदिर में रात भर डटा रहा 5 फीट का जहरीला सांप; भोलेनाथ के चरणों में कुंडली मारकर बैठा रहा नाग
Jul 10, 2026 | 03:47 PMचंद्रपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, समिति सदस्यों ने कड़ोली और देवाड़ा PHC का किया निरीक्षण
Jul 10, 2026 | 03:46 PMIND W vs ENG W: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Jul 10, 2026 | 03:43 PMभंडारा में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की मांग, बिगर सातबारा किसान संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 10, 2026 | 03:39 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














