- Hindi News »
- India »
- Nia Begins Interrogation To Extract Evidence Of Crimes From Tahawwur Rana
स्पेशल टीम का एक्शन मोड ON! तहव्वुर राणा से उगलवाए जाएंगे गुनाहों के सबूत, NIA ने शुरू की पूछताछ
Tahawwur Rana LIVE News: कुख्यात आतंकवादी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत में अब न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना होगा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा से पूछताछ शुरू कर दी है।
- Written By: अमन उपाध्याय

तहव्वुर राणा से NIA ने शुरू की पूछताछ, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: मुंबई हमले के मुख्य षड्यंत्रकारी तहव्वुर हुसैन राणा को आखिरकार लंबी कानूनी प्रक्रिया और कोशिशों के बाद अमेरिका से भारत लाया गया है। अब उस पर भारतीय कानून के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। फिलहाल दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया है। एनआईए अब उससे हमले से जुड़ी अहम जानकारियां हासिल करने की कोशिश शुरू कर दी है।
मिल रही जानकारी के अनुसार, मुंबई हमलों के मुख्य षड्यंत्रकारी तहव्वुर राणा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है। एजेंसी इस हमले और उसकी साजिश की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। कोर्ट ने राणा को 18 दिन की NIA हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी की टीम उससे 26 नवंबर 2008 के दिन उसकी लोकेशन के बारे में पूछताछ कर सकती है। इसके अलावा, यह भी जानने की कोशिश की जाएगी कि वह 8 नवंबर 2008 से 21 नवंबर 2008 के बीच भारत क्यों आया था।
आतंकी संगठनों के साथ मिलकर रची साजिश
बता दें कि एनआईए ने 2009 में मुंबई हमलों के संबंध में एक मामला दर्ज किया था। जांच इस आधार पर शुरू हुई थी कि डेविड कोलमैन हेडली और पाकिस्तान मूल के कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा ने वर्ष 2006 में लश्कर-ए-तैयबा और हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (हूजी) जैसे आतंकी संगठनों के साथ मिलकर भारत के विभिन्न इलाकों में आतंकी हमलों की साजिश रची थी।
सम्बंधित ख़बरें
White House Firing: व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग से हड़कंप, हमलावर की तस्वीर आई सामने; कौन है मास्टरमाइंड?
एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ने को तैयार हुआ तेहरान, ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- जल्द होगी घोषणा
व्हाइट हाउस के पास फिर चली गोलियां, हमलावर ने 25 राउंड की फायरिंग, घटना के वक्त अंदर थे डोनाल्ड ट्रंप
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इन जगहों का किया था दौरा
दरअसल, हेडली और तहव्वुर राणा पर यूएपीए (UAPA) के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं। डेविड हेडली ने “इमिग्रेशन लॉ सेंटर” नाम की एक फर्जी कंपनी के प्रतिनिधि बनकर भारत के कई शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पुष्कर, गोवा और पुणे का दौरा किया था। इन यात्राओं के दौरान उसने संभावित आतंकवादी हमलों के लिए जगहों की रेकी की थी। यह कंपनी ताड़देव में स्थित थी। तहव्वुर राणा ने भी इसी तरह भारत के कई हिस्सों में यात्रा कर संवेदनशील जगहों की जानकारी इकट्ठा की थी।
एनआईए के अनुसार, जांच सिर्फ डेविड हेडली तक सीमित नहीं है। तहव्वुर राणा समेत हाफ़िज़ सईद, अब्दुल रहमान, जकि-उर रहमान लखवी, मेजर इकबाल और साजिद मीर जैसे अन्य लोगों ने 26/11 मुंबई हमलों में न सिर्फ सहयोग किया बल्कि उन्हें योजनाबद्ध रूप से अंजाम देने में मदद भी की। इसके अतिरिक्त, इलियास कश्मीरी और अब्दुर रहमान के निर्देश पर देश के अन्य हिस्सों में भी हमले करने की साजिश रची गई थी।
Nia begins interrogation to extract evidence of crimes from tahawwur rana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
May 24, 2026 | 09:29 AMनागपुर कांग्रेस में नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर अंदरूनी कलह तेज, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल
May 24, 2026 | 09:28 AMत्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर में अनधिकृत पार्किंग पर ट्रस्ट की बड़ी कार्रवाई, लोहे के बैरिकेड्स लगाकर रोका रास्ता
May 24, 2026 | 09:24 AMशिर्डी में रक्षा एवं अंतरिक्ष हब की शुरुआत, राजनाथ सिंह बोले- निजी कंपनियां अब हथियार निर्माण में अहम
May 24, 2026 | 09:21 AMWhite House Firing: व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग से हड़कंप, हमलावर की तस्वीर आई सामने; कौन है मास्टरमाइंड?
May 24, 2026 | 09:13 AMनासिक मनपा की मुकणे बांध जल परियोजना: 30 वर्षों की पानी की समस्या होगी दूर, मार्च 2027 तक पूरा होगा काम
May 24, 2026 | 09:12 AMMaharashtra MLC Election से पहले महायुति में सीटों पर घमासान, शिंदे गुट ने बढ़ाई मांग
May 24, 2026 | 09:05 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM













