-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Ngt Issues Notice To Up Chief Secretary And Others Regarding Hindon River Pollution
हिंडन नदी में घुल रहा ‘जहर’, NGT ने यूपी के मुख्य सचिव और अन्य को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
- Written By: रीना पंवार
एनजीटी ने हिंडन नदी में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर मीडिया में आई खबरों का स्वतः संज्ञान लिया है। अधिकरण से इस मुद्दे पर यूपी के मुख्य सचिव और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT)ने हिंडन नदी के प्रदूषण को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से जवाब मांगा है। एनजीटी ने हिंडन नदी में प्रदूषण को लेकर मीडिया में आई खबरों का स्वतः संज्ञान लिया है। इन खबरों में कहा गया था कि इंडस्ट्रियल वेस्ट बहाए जाने और जलमल शोधन सुविधाओं की कमी के कारण हिंडन नदी लगातार प्रदूषित हो रही है। नदी में बढ़ रहे प्रदूषण के कारण आसपास के क्षेत्रों में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य में पैदा हो रहे खतरों को लेकर भी NGT ने चिंता जाहिर की है।
ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की बेंच ने 27 नवंबर के अपने आदेश में कहा, ‘‘सहारनपुर में शिवालिक की पहाड़ियों से निकलने वाली और राज्य के 7 जिलों से होकर बहने वाली 400 किलोमीटर लंबी वर्षा आधारित हिंडन नदी अपने किनारे बसे 1.9 करोड़ लोगों की मदद करती है। लेकिन, इंडस्ट्रियल वेस्ट बहाए जाने से नदी जहरीली हो गई है। इसमें 357 औद्योगिक इकाइयों से रोजाना 72,170 किलोलीटर (केएलडी) इंडस्ट्रियल वेस्ट और 94.30 करोड़ लीटर (एमएलडी) घरेलू जलमल बहता है।”
प्रदूषण से बिगड़ रही लोगों की सेहत
मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए पीठ ने कहा कि नदी में प्रदूषण की गंभीरता लगातार खराब होते पानी की गुणवत्ता से साफ पता चलती है। एनजीटी की पीठ में न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी भी शामिल थे। एनजीटी ने नदी प्रदूषण के गंभीर प्रभावों के कारण नदी के किनारे बसे समुदायों में कैंसर, लिवर संबंधी समस्या, त्वचा संक्रमण, पीलिया, दांतों संबंधी समस्या और गुर्दे की पथरी के मामले बढ़ने पर चिंता भी जाहिर की।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
नागपुर गोरेवाड़ा तालाब प्रदूषण पर HC सख्त; मनपा को 6 हफ्ते का अल्टीमेटम, पूछा-सीधे सीवेज क्यों छोड़ा जा रहा?
नाग नदी प्रदूषण पर हाई कोर्ट सख्त; मनपा की लापरवाही पर लिया संज्ञान, गोसीखुर्द बांध के पानी पर जताई चिंता
नेर की मिलमिली नदी में गंदगी का अंबार, दुर्गंध से परेशान नागरिक, नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
नदी के पानी में खतरनाक प्रदूषक मौजूद
मामले में सुनवाई करते हुए पीठ ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में पर्यावरण संबंधी अध्ययनों का हवाला दिया गया है। इसमें नदी के पानी में हैवी मैटल्स की खतरनाक स्तर पर मौजूदगी का खुलासा हुआ है। इसमें सीसा तय सीमा से 179 गुना अधिक, कैडमियम तय सीमा से नौ गुना अधिक और क्रोमियम तय सीमा से 123 गुना अधिक शामिल हैं। एनजीटी ने कहा कि बच्चे इन प्रदूषकों के ज्यादा संवेदनशील होते हैं, उन्हें धातु के संपर्क में आने तथा निगलने के कारण होने वाले जोखिम का अधिक सामना करना पड़ता है।
देश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
नोटिस जारी कर मांगा जबाव
पीठ ने कहा कि यह मामला जल प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन का संकेत देता है। पीठ ने सुनवाई करते हुए कहा कि मीडिया रिपोर्ट में पर्यावरण संबंधी मानदंडों के अनुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए हैं। इसमें राज्य के मुख्य सचिव, केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पक्षकार या प्रतिवादी बनाया गया। इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ngt issues notice to up chief secretary and others regarding hindon river pollution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PMछत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
Jul 07, 2026 | 10:42 PMSSC Delhi Police Constable 2025 Final Answer Key: फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड
Jul 07, 2026 | 10:39 PMTulsi Upay: क्या आप जानते हैं? योगिनी एकादशी पर तुलसी का यह छोटा सा उपाय खोल देगा बंद तक़दीर के ताले
Jul 07, 2026 | 10:38 PMSalman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Jul 07, 2026 | 10:35 PMक्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PMसीहोर में कलयुगी बेटों की बेरुखी: 15 एकड़ जमीन बांटकर व्हीलचेयर पर जनसुनवाई में पहुंची 95 वर्षीय बुजुर्ग मां
Jul 07, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM














